ग्रेटर नोएडा वेस्ट से जुड़ेगा ईस्टर्न पेरीफेरल हाईवे।

Опубликовано: 16 Июль 2026
на канале: Tricity Today
253
3

पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद डाक्टर महेश शर्मा ने केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी को पत्र लिखा है। पत्र में ग्रेटर नोएडा वेस्ट से ईस्टर्न पेरिफेरल हाईवे तक लंबे समय से लंबित हाईवे परियोजना को जल्द पूरा करने की मांग की है। इस परियोजना के तहत 130 मीटर रोड से वाया बादलपुर होकर गांव कल्दा तक का मार्ग ईस्टर्न पेरिफेरल रोड से जुड़ना है, जिससे जीटी रोड पार के गांवों को भी बेहतर सड़क संपर्क मिलेगा। महेश शर्मा ने अपने पत्र में लिखा है कि इस परियोजना के लिए भूमि अधिग्रहण का कार्य वर्ष 2008-09 में ही पूरा हो चुका है, लेकिन इसके बावजूद सड़क निर्माण अब तक शुरू नहीं हो सका है। इससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। इस सड़क परियोजना के पूरा होने से ग्रेटर नोएडा वेस्ट और आस-पास के गांवों के लोगों को यातायात की सुगमता मिलेगी। इसी के साथ आर्थिक विकास को भी प्रोत्साहन मिलेगा।