परिजनों के खौफ से प्रेमी-प्रेमिका एक साथ खाया जहर, प्रेमी की मौत प्रेमिका फिलहाल इलाज चल रहा है
#lover and girlfriend ate poison together #Due to the fear of relatives #Premi #breakingnews #hindinews #gwalior #gwaliornewslive #trendingnews #mp government # Madhyapradeshnews #madhya pradesh news #mp news #gwalior news #Chief Minister Madhya Pradesh #breaking news #latest news #news update #breaking news today #Hindi news #trending news #ashoknagarnews #dabranews #sheopurenews #BhindNews #MorenaNews #GwaliorNews #ShivpuriNews #breakingnews #hindinews #gwalior #gwaliornewslive #trendingnews #Madhyanchal Today # Madhyapradeshnews #madhya pradesh news #mp news #gwalior news #breaking news #latest news #news update #breaking news today #Hindi news #trending news #Datia #ashoknagarnews #upnews #rajsthannews #gujratnews #maharastranews #chhattisgarhnews #gwaliornewstoday #mpgovernment #madhyapradeshnews #MP police #Crime News #Crime Branch #Crime Branch Gwalior #gwaliorpolice #crime_news #crime branch gwalior #spgwalior #ADG Gwalior #IG Gwalior #collector gwalior
ग्वालियर। शहर ग्वालियर के गिरवाई थाना क्षेत्र के वीरपुर पहाड़िया पर रहने वाले एक युवक ने अपनी नाबालिग प्रेमिका के साथ जहर खा लिया। हालत बिगड़ने पर युवक को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। लड़की का फिलहाल इलाज चल रहा है। युवक की शिनाख्त सूरज कुशवाह के तौर पर हुई है और उसके परिजनों ने लड़की के परिवार पर युवक की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और जांच की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि लड़की के होश में आने के बाद इस मामले से पर्दा उठ सकेगा। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का भी पुलिस इंतजार कर रही है। पुलिस का कहना है कि पेशे से ऑटो चालक सूरज कुशवाह का वीरपुर इलाके में ही रहने वाली 16 साल की नाबालिग लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों पिछले दिनों गायब हो गए थे। सूरज के खिलाफ 15 जून को नाबालिग लड़की के अपहरण की शिकायत दर्ज हुई थी। वीरपुर पहाड़िया पर सांवरिया धाम इलाके में सूरज और उसकी प्रेमिका एक साथ रह रहे थे। इसी दौरान उन्होंने जहर खाया है। आस-पड़ोस के लोगों को सूचना मिली तो उन्होंने घर वालों को सूचना दी। अस्पताल में सूरज को मृत घोषित कर दिया गया।
सूरज के रिश्तेदार ने लड़की और उसके परिवार के लोगों पर उसकी हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि यदि दोनों ने एक साथ जहर खाया है तो एक की मौत और दूसरा जिंदा कैसे बच सकता है। पुलिस को इस मामले में निष्पक्षता से जांच करनी चाहिए। गिरवाई थाना प्रभारी रघुवीर मीणा ने बताया कि लड़की की हालत खतरे से बाहर है। उसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सूरज की मौत पर मर्ग कायम किया गया है। पोस्टमॉर्टम और अन्य तथ्यों के सामने आने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
⚡⚡⚡⚡⚡⚡
रोजाना नयी ख़बरें देखने के लिये इस चैनल को सब्सक्राइब करके घण्टे 🔔 के बटन को दबाकर "सभी (All)" पर कर दें ताकि आप तक सारी खबरें समय से पहुँच सकें🙏
⚡⚡⚡⚡⚡⚡
To update with daily News , Subscribe the MADHYANCHAL TODAY channel and turn on the Bell🔔 Notification to "All" so the video can reach you on time.🙏
⚡⚡⚡⚡⚡⚡
For Business enquiry contact👇
[email protected]_______
⚡⚡⚡⚡⚡⚡
Follow us:-
http://www.madhyanchaltoday.com/
/ madhyanchalt. .
/ madhyanchal. .
https://t.me/madhyanchaltoday
⚡⚡⚡⚡⚡⚡