#Geervani_App

Опубликовано: 14 Июль 2026
на канале: sanskritgroups
247
10

*गीर्वाणी एप: संस्कृत कॉलेज शिक्षा में सूचना तकनीक का प्रयोग

App Download link
https://play.google.com/store/apps/de...

@sanskritgroups
#imrankhanappguru
शिक्षा में सूचना एवं संचार तकनीक (ICT) का प्रयोग शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को आसान व प्रभावी बनाता है। ICT के प्रयोग से जटिल शिक्षण बिन्दुओं को बेहतर तरीके से समझाया जा सकता है। इसके अलावा शिक्षा में ICT का प्रयोग कोरोना महामारी जैसी स्थिति में सोशल डिस्टेंसिंग के साथ शिक्षण को जारी रखने के लिए आवश्यक संसाधन भी मुहैया कराता है।
संस्कृत शिक्षा विभाग, राजस्थान में महाविद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों को स्मार्टफोन का प्रयोग करते हुए ऑनलाइन पढ़ने की सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृत शिक्षा विभाग द्वारा गीर्वाणी एप के रूप एक शैक्षिक नवाचार किया गया है।
गीर्वाणी एप विद्यार्थियों को संस्कृत सहित सभी विषयों के अध्याय अनुसार ई-कंटेट उपलब्ध कराता है। साथ ही ई-बुक्स, शोध पत्र, सभी संस्कृत महाविद्यालयों की सूची व कार्यरत प्रोफेसर्स व व्याख्याताओं की प्रोफाइल का समावेश किया गया है।
गीर्वाणी एप का निर्माण राष्ट्रीय पुरस्कृत शिक्षक मोहम्मद इमरान खान द्वारा किया गया है। वे संस्कृत शिक्षा विभाग में कार्यरत शिक्षक हैं जिनको शैक्षिक नवाचारों खासतौर पर एज्यूकेशनल एप्स के लिए जाना जाता है। एप के ई-कंटेट का निर्माण विभाग के तकनीकी रूप से दक्ष शिक्षकों द्वारा किया गया है जबकि एप मैनेजमेंट व ई-कंटेट चयन की समस्त प्रक्रिया राजकीय महाराज संस्कृत आचार्य महाविद्यालय, जयपुर द्वारा की जा रही है।

" गीर्वाणी एप की खास विशेषता यह है कि इसमें कोई सरकारी खर्च नहीं किया गया है। यह संस्कृत शिक्षा विभाग में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए संस्कृत शिक्षा विभाग के प्रोफेसरों व व्याख्याताओं द्वारा निर्मित एप है।