आ गए प्रभू श्री राम अयोध्या नगरी में लिरिक्स | Aa Gaye Prabhu Shri Ram Ayodhya Nagari me #rammandir #jaishreeram #ram #rambhajan
आ गए प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी में
आ गए प्रभु श्री राम अयोध्या नगरी में, हो रही जय जयकार अयोध्या नगरी में।
राम सिया संग लखन भी आए, वीर बजरंगी राजा सुग्रीव भी आए, आया है सारा संसार अयोध्या नगरी में।
आसान सजाएंगे प्रेम से बैठाएंगे, गंगाजल से प्रभु के चरण धुलाएंगे, हल्दी चंदन का तिलक लगाएंगे गायेंगे मंगलाचार अयोध्या नगरी में।
घुंघराले लटो में हम मुकुट सजाएंगे, पीला पीतांबर उस पर हार पहनाएंगे, मोतियों की छाई है बहार अयोध्या नगरी में।
ढोल नगाड़े बजे शंकर शहनाइयां, चारों दिशाओं में गूंज रही तालियां, बजे बधाइयां मीठी ताल अयोध्या नगरी में। लड्डू मेवा मिश्री का भोग लगाएंगे, सारे दुख संकट सभी के मिट जाएंगे, राम सिया राम जय जय राम अयोध्या नगरी में।