आयोग की ओर से बताया गया कि वन टाइम रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया के लिए अभ्यर्थी को अपनी एसएसओ आईडी से लॉग इन करने के पश्चात स्टेट रिक्रूटमेंट पोर्टल पर जाना होगा और वहां जाकर वन टाइम रजिस्ट्रेशन लिंक को क्लिक करके अपना रजिस्ट्रेशन करा सकेंगे। आयोग का मानना है कि इस व्यवस्था से अभ्यर्थी के मूल दस्तावेजों की बार बार आवश्यकता नहीं पड़ेगी और भर्ती प्रक्रिया में भी तेजी आएगी
ये होंगे फायदे
इसके माध्यम से आवेदन प्रक्रिया अत्यंत सरल हो गई है।
अभ्यर्थी को एक यूनिक नंबर मिलेगा। नंबर के आधार पर अभ्यर्थी भविष्य में किए जाने वाले अन्य आवेदनों में इसका उपयोग करेगा, ताकि उसे दस्तावेज दोबारा अपलोड नहीं करना पड़े।
अभ्यर्थी मात्र एक बार विवरण दर्ज करेगा व इसका उपयोग आयोग की अन्य भर्ती परीक्षाओं में आवेदन करते समय कर सकेगा। भविष्य में इस प्रक्रिया का उपयोग साक्षात्कार व काउंसलिंग के समय दस्तावेजों के प्रमाणीकरण में भी किया जा सकेगा।
पहली बार एप्लाई करने के बाद अभ्यर्थी द्वारा अन्य परीक्षा या विषय में आवेदन के समय पहले डाली गई डिटेल्स दिखेगी ताकि फिर से पूरा विवरण नहीं भरना पड़े।
Any Others Information For Related Emitra so add this group
https://chat.whatsapp.com/GbxeoDFvAeg...