#mandarhill #bihar #SamudraManthan 
Mandar Hill Bihar | जिस पर्वत से हुआ समुद्र मंथन उस पर आज भी मौजूद हैं बासुकी नाग के निशान
मन्दार पर्वत (Mandar Hill) भारत के बिहार राज्य के बाँका ज़िले में स्थित एक लगभग 700 फीट (210 मी॰) ऊँचा पहाड़ है। पवित्र माना जाने वाला यह पर्वत भागलपुर शहर के दक्षिण में लगभग 45 किमी दूर भागलपुर-दुमका राज्य राजमार्ग पर स्थित है। इसके शिखर पर दो मन्दिर हैं, एक हिन्दू मन्दिर और दूसरा जैन मन्दिर
हिन्दू पौराणिक कथाओं में इसे "मन्दराचल" (मन्दर + अचल = मन्दर पर्वत) कहा गया है और इसी को मथनी बनाकर समुद्र मन्थन किया गया था। इस पर्वत के पास में ही 'पापहरनी' सरोवर है किसके बीच में स्थित मन्दिर में लक्ष्मी और विष्णु विराजमान हैं। प्रत्येक वर्ष यहाँ मकर संक्रान्ति के अवसर पर मेला आयोजित होता है।