नवजात शिशु के जन्म पर रीति रिवाज
छठी पुजन की पारंपरिक विधि
छठी मे क्या पहनते है
बुआ ने लगाया काजल
अपने नवजात शिशु के लिए पैक की जाने वाले चीज़ें
कपड़े - रोंपर्स, स्लीप सूट, टी-शर्ट, निकर या लेगिंग, ये सब निर्भर करता है उस समय के मौसम पर।
मोजे या बूटीज़ - कम से कम दो जोड़ी।
कैप या टोपी
वेस्ट (स्वेटर)- यदि जाड़ा हो तो आपके शिशु के लिए अंतःवस्त्र के रूप में
डायपर्स या नैपी – प्रतिदिन के लगभग 12 डायपर्स की आवश्यकता पड़ेगी।
लेकिन चूंकि अधिक डायपर रखना मुश्किल भरा होगा इसलिए उतने ही रखें जितने डिलिवरी के बाद पहले दिन के लिए पर्याप्त हों और बाद में आपके पति या सहायक और ला सकते हैं
बिस्तर गीला होने से बचाने के लिए एक रबड़ शीट या वाटर-प्रूफ शीट।
आपके शिशु के लिए मुलायम कॉटन शीट; कम से कम ऐसे कुछशीट जरूर रख लें।
एक मुलायम, गर्म कंबल या एक मुलायम सूती ड्रॉ शीट; मौसम के अनुसार चुनें।
एक मुलायम सूती तौलिया
मुलायम सूती कपड़े के 2/3 छोटे वर्गाकार टुकड़े या सूती छोटे हाथ के तौलिए जिससे शिशु की लार और दूध पिलाते वक्त मुंह से बहते दूध को पोंछा जा सके।
शिशु की टॉयलेटरीज़ - एक बेबी क्लींज़र, हल्का बेबी शैंपू, मालिश के लिए तेल, बहुत मुलायम हेयर ब्रश, गीले वाइप्स। इन सब चीज़ों के एक छोटे पाउच में रखें ताकि उन्हें ढूंढ़ना आसान हो।
शिशु का कंबल शिशुओं को गर्म रखना होता है इसलिए आपको इनकी ज़रूरत ज़रूर पड़ेगी। बाहर के मौसम के अनुसार स्वेटर या जैकेट।
लपेटने का कपड़े (स्वाडल क्लोथ)। टोपी जुड़ा हुआ एक सूती या हल्का रैप क्लोथ भी पैक किया जा सकता है।
Agar aapko mera ye videos pasand aaye to mere videos ko like share kare aur mere channel Ko subscribe kare aur Bell icon Ko dabana na bhule