यूपी के पेपरलेस बजट की 10 बड़ी घोषणाएं in 2 Minutes Only

Опубликовано: 21 Май 2026
на канале: Sochify News
29
2

UP Budget 2021: अयोध्या में एयरपोर्ट से लेकर कोरोना वैक्सीन तक, ये हैं यूपी के पेपरलेस बजट की 10 बड़ी घोषणाएं

यूपी में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले योगी आदित्यनाथ की सरकार ने अपना अंतिम पूर्ण बजट आज विधानसभा में पेश किया. डिजिटल इंडिया की पहल के मद्देनजर यूपी शासन ने इस साल पेपरलेस बजट पेश किया.

UP Budget 2021: यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने आज बजट पेश किया.

लखनऊ. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने सोमवार को यूपी में पहली बार पेपरलेस बजट पेश किया. योगी सरकार का यह बजट इस कार्यकाल का अंतिम पूर्ण बजट भी है, इस लिहाज से लोगों को सरकार से कई तोहफे की उम्मीद थी. सरकार ने अयोध्या में एयरपोर्ट, राम मंदिर के लिए सड़क, सभी मंडलों में अटल स्कूल, मजदूरों को घंटे के हिसाब से पेमेंट करने, पूर्वांचल और बुंदेलखंड के लिए कई सौ करोड़ के तोहफे दिए, लेकिन फ्री-कोरोना वैक्सीन को लेकर कोई घोषणा नहीं की गई.

हालांकि कोरोना संक्रमण के बाद प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं में बढ़ोतरी करने के मकसद से सरकार ने अपने इस बजट राज्य के 13 जिलों में नए मेडिकल कॉलेज के लिए राशि जरूर आवंटित की है. इसके अलावा शहरी स्वास्थ्य और आरोग्य केंद्रों के लिए भी सरकार ने राशि आवंटित की है. आइए देखते हैं यूपी सरकार के इस पहले पेपरलेस-बजट की 10 घोषणाएं क्या-क्या हैं....

ये हैं यूपी बजट की 10 बड़ी घोषणाएं

अयोध्या में एयरपोर्ट के लिए 101 करोड़, राम मंदिर तक बनने वाली सड़क के लिए 300 करोड़ और ज़ेवर एयरपोर्ट के लिए 2000 करोड़. चित्रकूट और सोनभद्र एयरपोर्ट 2021 में सक्रिय हो जाएगा.

पीजीआई में नई लैब की स्थापना की जाएगी. 9 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. इसके लिए 1950 करोड़ की व्यवस्था प्रस्तावित है.

आरोग्य जल योजना के लिए 22 करोड़, स्वच्छता के लिए 2031 करोड़ रुपए की व्यवस्था और जलजीवन मिशन के लिए 15000 करोड़ की व्यवस्था की गई है.

पीजीआई में नई लैब की स्थापना की जाएगी. 9 मेडिकल कॉलेज बन रहे हैं. इसके लिए 1950 करोड़ की व्यवस्था.

वाराणसी में गोकुलधाम की स्थापना होगी. सभी मंडलों में अटल आवासीय स्कूल खोले जाएंगे.

मजदूरों को घंटे के हिसाब पेमेंट दिया जाएगा. किसानों को सस्ता लोन के लिए 400 करोड़, बेसहारा पशुओं के लिए भी इंतजाम.

2021-2022 का कुल बजट 5 लाख 50 हज़ार 270 करोड़ का है. 2020-21 में बजट 5.12 लाख करोड़ रुपए का था.

यश भारती की तर्ज पर उत्तर प्रदेश में अब यूपी गौरव पुरस्कार दिया जाएगा. जिलों में मेधावी छात्रों को लैपटॉप बांटा जाएगा.

पूर्वांचल क्षेत्र विकास को 300 करोड़ और बुंदेलखंड क्षेत्र विकास निधि के लिए 210 करोड़ दिया गया है.

विधायकों को तोहफा, इस बार नियमित निधि के अलावा भी 2000 करोड़ अतिरिक्त मिलेंगे.
#upbudget2021 # uppaperlessbudget #exclusivenewsinhindi