प्रोग्रामिंग के मूल सिद्धांत – कृत्रिम कूट में विभिन्न संक्रियकों का प्रयोग: भाग २

Опубликовано: 11 Сентябрь 2026
на канале: Let's Simplify Computers with MrigVats Learning
4,832
94

एक प्रोग्राम में आंकड़ों के विस्तृत प्रस्तुतीकरण के लिए आंकड़ों का प्रहस्तन अथवा manipulation करते समय आपको इन आंकड़ों को आपस में अथवा संगठनात्मक मानकों से तुलना करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इस प्रकार की तुलना के लिए आप अधिकांश प्रोग्रामिंग भाषाओं में संबंधपरक संक्रियकों अथवा relational operators के पारम्परिक संग्रह का प्रयोग कर सकते हैं। यह संक्रियक मुख्यतः द्विआधारी संक्रियक अथवा binary operators हैं तथा इन्हें प्रयोग करने के लिए दो संकार्यों अथवा operands की आवश्यकता होती है। यह संक्रियक आंकड़ों की स्थापित मानकों से तुलना करते हैं तथा आउटपुट में true अथवा false के रूप में एक राशि प्रदान करते हैं। जैसे ही संगणक इन संक्रियकों का मूल्याङ्कन करता है, यह शून्य से अधिक, साधारणतः १, अथवा शून्य राशि प्रदान करता है जिनका programming भाषाएँ क्रमशः true तथा false राशि की रूप में अनुवाद करती हैं। यह राशियाँ Boolean राशियाँ भी कहलाती हैं।

प्रोग्रामिंग में आप आप निम्नलिखित संबंधपरक संक्रियकों का प्रयोग कर सकते हैं:
समानता
असमानता
अधिकतर
लघुतर
अधिकतर समान
लघुतर समान

यह आवश्यक नहीं कि प्रोग्राम में आप सदा संकार्यों की एक ही जोड़ी की तुलना करें। बहुतायत, किसी निर्णय पर पहुँचने के लिए आपको दो अथवा दो से अधिक संकार्यों की राशियों की तुलना करने की आवश्यकता पड़ सकती है। इस अवस्था में आप तार्किक संक्रियकों का प्रयोग कर सकते हैं जिनकी सहायता से आप एक ही समय पर संकार्यों की एक से अधिक जोड़ी की तुलना कर सकते हैं। अंकगणितीय तथा सम्बन्धपरक संक्रियकों के भांति ही तार्किक संक्रियक भी द्विआधारी संक्रियक हैं जिन्हें प्रयोग करने के लिए दो संकार्यों की आवश्यकता होती है। यद्यपि, तार्किक संक्रियकों को प्रयोग करने के लिए दोनों ही संकार्यों का मूल्यांकन Boolean राशि के रूप में होना अनिवार्य है। संकार्यों के मूल्यांकन के पश्चात, यह संक्रियक एक Boolean राशि ही प्रदान करने हैं। अर्थात, एक तार्किक संक्रियक input के रूप में एक Boolean राशि लेता तथा output के रूप में भी एक Boolean राशि ही प्रदान करता है। अतः, तार्किक संक्रियकों को Boolean संक्रियक अथवा Boolean operators भी कहा जाता है।

प्रोग्रामिंग में आप आप निम्नलिखित तार्किक संक्रियकों का प्रयोग कर सकते हैं:
AND
OR
NOT