देश में जानलेवा कोरोना वायरस ने अबतक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. महामारी शुरू होने के बाद से आज पहली बार एक दिन में संक्रमण के एक लाख से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं. ये संख्या एक लाख तीन हजार 558 है. पिछली बार एक दिन में सबसे ज्यादा मामले 16 सितंबर 2020 को दर्ज किए गए थे. तब मामलों की संख्या 97 हजार 894 थी. तब 1132 लोगों की मौत हुई थी. जबकि पिछले 24 घंटों में 478 मौत दर्ज की गई हैं.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को कहा कि कोविड-19 के संक्रमण के इस दौर से निपटने के लिए राज्यों को कड़े और व्यापक कदम उठाने होंगे. संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए उन्होंने पांच स्तरीय रणनीति--टेस्टिंग, ट्रेसिंग, ट्रीटमेंट, कोविड व्यवहार और टीकाकरण को गंभीरता और प्रतिबद्धता से लागू करने का सुझाव दिया. बैठक में महाराष्ट्र, पंजाब और छत्तीसगढ़ के हालात पर चिंता जताई गई और इसके मद्देनजर प्रधानमंत्री ने इन राज्यों में जन स्वास्थ्य विशेषज्ञों और चिकित्सकों की केन्द्रीय टीम भेजने का निर्देश दिया.
#कोरोनावायरस
#कोरोनावायरसकीदुसरी
लहर