यह वीडियो केवल उन भक्तों के लिए ही बनाया गया है जिन भक्तों ने अपने किसी रोक-शोक भय व्याधि के निवृत्ति के लिए अथवा किसी मनोकामना सिद्धि के लिए हमारे नाम उपचार कार्यालय में 540 बार महामंत्र लिखकर प्रेषित किया हो ; क्योंकि बिना 540 महामंत्र के किसी को भी नाममंत्र उपलब्ध नहीं कराया जाता । नाम उपचार कार्यालय में किसी भी प्रकार के धन का आदान-प्रदान नहीं किया जाता, यहां केवल नाम का ही आदान-प्रदान किया जाता है । 540 महामंत्र प्राप्त करने के बाद आपको एक नाम मंत्र दिया जाता है जो आपकी अभीष्ट की पूर्ति के लिए सहायक बनता है , किंतु तीन घंटा 35 मिनट नाम जप करना अनिवार्य होता है। वह जातक को स्वयं ही जपना होगा । यदि कोई जातक स्वयं जपने में असमर्थ हो तो उसका कोई निकटतम रक्त संबंधी जैसे पुत्र, भाई, भतीजा आदि उसके निमित्त तीन घंटा 35 मिनट नाम जप कर सकते हैं किंतु इसमें शर्त यह होगी कि _ जो नाम जप करने का संकल्प लेगा उसी को 540 महामंत्र लिखकर भेजना होगा।
नाम मंत्र लेने से पहले कुछ नियम का पालन करना होता है उन नियमों को समझने के लिए ही यह वीडियो बनाया गया है हमें मिस कॉल देने की पश्चात आपको यह समस्त क्रियाएं संपन्न करके आसन पर बैठकर संकल्प के लिए प्रतीक्षा करनी होगी।