ASP द्वारा व्यापारी व धर्म गुरुओं को करोना गाइडलाइन की दी गई समझाइश
समाचार प्लेटफार्म सरफराज अहमद
शहडोल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य जी द्वारा दिनांक 13/04/2021 को शहडोल व बुढार में व्यापारी व धर्म गुरुओं के साथ कोरोना महामारी बढ़ते हुए संक्रमण को दृष्टिगत रखते हुए कोरोना गाइड लाइन का पालन करने व कराने की समझाइश देते हुये मीटिंग ली एवं श्री मुकेश कुमार वैश्य जी ने सब्जी मंडी में व्यापारियों व अन्य स्थानों पर पुजारी एवं मौलाना विशेष रूप से मीटिंग ली एवं उनहोंने बुढार मंडी के व्यापारियों को समझाइए देकर आदेशित किया है कि बुढ़ार सब्जी मंडी में स्टॉपर लगाकर भीड़ को नियंत्रित करने एवं कोविड 19 के बचाव हेतु सभी प्रकार कि व्यवस्था सुनिश्चित करें जिससे सब्जी मंडियों में कोरोना गाईड लाइन का पालन अच्छी तरह व ज़िम्मेदारी से हो सके एवं साथ ही साथ धर्म गुरुओं को भी मीटिंग में बुलाकर कोरोना से होने वाली समस्याओं व बचाने के सभी उपायों कि जानकारी व समझाइस देकर आदेशित किया तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य जी ने शहर में भ्रमण कर कोरोना गाईड लाइन का पालन नियम अनुसार हो रहा या नही के संबध में निरीक्षण किया एवं फुटकर विक्रेताओं को कोविड 19 के सम्बन्ध में जागरूक कर समझाइस दी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश कुमार वैश्य जी ने आम जनता से अपील करतें हुए कहा है कि सभी लोगों को कोरोना कि गाइडलाइन का पालन पूरी ईमानदारी व ज़िम्मेदारी साथ करना होगा अगर हम सभी ज़िम्मेदारी से नियमों का पालन नहीं करेंगे तो आने वाले समय में और भी बुरी स्थिति उत्पन्न हो सकती है अगर हम सभी कोरोना कि गाइडलाइन का पालन करें व दूसरों से करायेगें तो इस महामारी से लड़ सकेगें तभी तो कोरोना हरेगा भारत जितेगा एवं मीटिंग एवं भ्रमण के दौरान उपपुअ o सोनाली गुप्ता. उपुअ o सचिन कुमार धुर्वे ,धनपुरी एसडीओपी भरत दुबे ,थाना प्रभारी बुढार महेन्द्र सिंह चौहान,थाना प्रभारी कोतवाली एवं सीएमओ बुढार उपस्थित रहे।