RRB Group D Exam Result: आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2018 आज दोपहर 1 बजे तक जारी किया जा सकता है। 4 महीने पहले हुए इस परीक्षा में लगभग 1.15 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था।
RRB Group D Result 2019
RRB Group D Result 2018: आरआरबी यानि रेलवे भर्ती बोर्ड आज ग्रुप डी की परीक्षा का रिजल्ट जारी करने वाला है। सूत्रों के अनुसार आरआरबी ग्रुप डी रिजल्ट 2018 आज दोपहर 1 बजे तक जारी किया जा सकता है लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि की जानी बाकी है। इस परीक्षा के परिणाम का इंतजार लंबे समय से किया जा रहा है।
बता दें कि 4 महीने पहले हुए इस परीक्षा में लगभग 1.15 करोड़ उम्मीदवारों ने हिस्सा लिया था। वहीं उत्तर कुंजी जनवरी में जारी की गई थी। उम्मीदवार रिजल्ट जानने के लिए RRB की अधिकारिक वेबसाइट rrbcdg.gov.in पर या फिर रीजन की वेबसाइट पर क्लिक कर सकते हैं। आपको बता दें कि इस परीक्षा में इतनी तादाद में अभ्यर्थी बैठे थे कि रिजल्ट जारी होने के बाद वेबसाइट हैंग होने की आशंका जताई जा रही है इसलिए अभ्यर्थियों को ये सलाह दी जाती है कि रिजल्ट पेज ना खुलने पर लिंक पर बार बार क्लिक ना करें।
http://www.rrbranchi.gov.in/
https://4techsupports.blogspot.com/20...