क्या आपने कभी किसी महिला गाइड के साथ ट्रेक किया है? जबकि यह दुनिया के उन बहुत सी जगहों पर आम बात है जहां सामाजिक समानता अधिक है, मगर यह अभी भी ग्रामीण भारत में दुर्लभ है - जहां परंपरागत रूप से महिलाओं को घर पर रहना होता है, और आजीविका के विकल्पों तक उनकी बहुत कम पहुँच है। संसाधनों और आय के अवसरों की कमी उन्हें जलवायु परिवर्तन के प्रभावों, विशेष रूप से कृषि पर, अत्यधिक संवेदनशील बना देती है, जिसके खिलाफ उनकी प्रतिरोधक क्षमता बहुत कम होती है।
यह लघु डाक्यूमेंट्री फिल्म भारतीय हिमालय में समुदाय आधारित पर्यटन का एक मॉडल खोजती है, जिसमें तीर्थन घाटी के गावों की पहली महिला गाइडों के समूह की यात्रा को दिखाया गया है। पुरुष प्रधान क्षेत्र में, ये स्थानीय पर्वतीय महिलाएँ, सामाजिक संस्था हिमालयन ईकोटूरिज्म के समर्थन से परंपराओं और सामाजिक मानदंडों को चुनौती दे रही हैं।
परिकल्पना, शूटिंग और निर्देशन: शिव्या नाथ
संपादन : दीप्ति रामदास
सहयोगी वीडिओ : हिमालयन ईकोटूरिज्म
हिंदी अनुवाद : दानिश ख़ानाबदोश
संगीत : Paper Planes, Beo One Hour North, Ziggy, Kevin P Holt, The David Roy Collective
श्रृंखला के बारे में:
"बदलाव की राहें" 10 लघु डाक्यूमेंट्री फिल्मों की एक श्रृंखला है, जो समुदाय से जुड़े , समान और जेन्डर -संवेदनशील जलवायु प्रतिरोधक क्षमता के समाधान को स्थानीय स्तर पर उजागर करती है।
आप कैसे समर्थन कर सकते हैं:
महिला-नेतृत्व वाले इस ट्रेक पर जाएं: हिमालयन ईकोटूरिज्म (https://www.himalayanecotourism.com) से संपर्क करें और हिमाचल प्रदेश की तीर्थन घाटी में इस अनोखे ट्रेक में शामिल हों।
जागरूकता बढ़ाएं: इस लघु डाक्यूमेंट्री को सामाजिक संस्थाओं , गैर-लाभकारी संगठनों, सामाजिक निवेशकों और पर्यटन संस्थाओं के साथ साझा करें, ताकि यह जागरूकता बढ़ाई जा सके कि पर्यटन को ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में वैकल्पिक आजीविका के अवसर पैदा करने के साधन के रूप में कैसे इस्तेमाल किया जा सकता है।
शेयर करें: इस फिल्म को सोशल मीडिया पर साझा करें, अपनी राय कमेंट्स में लिखें, और इस चैनल को सब्सक्राइब करें!
आइए जुड़ें:
Instagram: / shivya
Linkedin: / shivya
Blog: https://the-shooting-star.com/
Consultancy: https://climateconscioustravel.com/