ग्रीन टी के फायदे
1. मोटापा रखे कंट्रोल – ग्रीन टी पीने से 70% तक कैलोरी रोजाना बर्न होती है। यह एक्सट्रा फ़ैट को कम और चयापचय को मजबूत बनाता है। भोजन के कुछ अंतराल बाद एक कप हरी चाय पीने से पाचन-शक्ति बढ़ जाती है, जो वजन कम करने में सहायक है।
2. दिल संबंधी – ग्रीन टी रक्त को पतला रखती है, जिससे रक्त संचार सुचारू रूप से होता है। इसके नित्य सेवन से कोलेस्ट्रॉल भी नियंत्रण में रहता है जिससे रक्तचाप सामान्य रहता है और हार्ट अटैक की संभावना बहुत ही कम हो जाती है।
3. कैंसर से बचाव – ग्रीन टी कैंसर की सेल्स को बढ़ने नही देती। मुंह के कैंसर के लिए यह चाय बहुत ही लाभकारी है। इस चाय के नियमित सेवन से ब्रेस्ट, पाचन नली, मूत्राशय, त्वचा आदि के कैंसर से बचाव होता है। इस कारण ग्रीन टी कैंसर रोगियों के लिए रामबाण है।
4. मधुमेह – ग्रीन टी के नित्य सेवन से शरीर में शुगर की मात्रा कंट्रोल में रहती है और इंसुलिन दवाइयों के विपरीत प्रभावों को भी कम करने में सहायक है।
5. त्वचा रहे जवां – इस चाय में एंटी एजिंग तत्व मौजूद है जो चेहरे की झुरियों को कम करती है और सनबर्न से सुरक्षा देती है। नहाने के पानी में ग्रीन टी की कुछ पत्तियां डालकर नहाने से सनबर्न की समस्या नही आती है और चेहरे पर चमक व ताज़गी बनी रहती है।
6. उच्च रक्तचाप – रिसर्च यह बताती है कि ग्रीन टी एंजियोटेंसिन को नष्ट कर रक्तचाप को सामान्य रखने में मददगार है।
7. आँखो की समस्या – आँखो में जलन, सूजन व थकान की शिकायत होने पर दो टी बैग्स को गुनगुने पानी में गीला कर के 15 मिनट के लिए आँखो पर रखे, इससे आँखो को ठंडक मिलेगी और आँखो के नीचे का कालापन भी दूर होगा।
8. सिर दर्द या तनाव – ऐसी समस्या में ग्रीन टी का सेवन दवा का काम करती है। तकिये के नीचे सुखी चाय की पत्तियां रख कर सोये, इससे सिर दर्द ठीक होगा क्योकि सुखी पत्तियों की सुगंध दिमाग को रिलैक्स फील कराती है। इसमे प्राकृतिक रूप से थियनाइन नामक एक प्रकार का अमीनो एसिड होता है जो स्ट्रेस को दूर करने में कारगर है।
9. बालों की समस्या – ग्रीन टी बालों के लिए एक अच्छा प्राकृतिक कंडीशनर है। ग्रीन टी को उबाल कर ठंडा करके बालों में लगाने से बालों में मजबूती और चमक आती है।
10. मुँह की समस्या – यह चाय ऐसे कई बैक्टीरिया और वायरस को नष्ट करने में सक्षम है जो मुँह में बदबू फैलाने वाले जीवाणुओं को बढ़ाती है। ग्रीन टी से कुल्ले करने से दांत व श्वास संबंधी कोई समस्या भी नही रहती।