दिमाग की शक्ति बढ़ाने के उपाय
मेडिटेशन करें – आजकल के स्ट्रेस से भरे रुटीन में दिमाग को रिलैक्स करना आसान नहीं है लेकिन अगर आप मेडिटेशन की मदद लें तो दिमाग ना केवल शांत होगा बल्कि स्ट्रॉन्ग भी होने लगेगा जिससे दिमाग की शक्ति और क्षमता दोनों तेजी से बढ़ने लगेगी और दिमाग के लिए स्थिर, एकाग्र और केंद्रित रहना भी आसान हो जाएगा।
एक्सरसाइज करें – एक्सरसाइज करना शरीर और दिमाग दोनों को चुस्त-दुरुस्त करने में मददगार साबित होता है लेकिन अगर आप ताकत बढ़ाने वाली एक्सरसाइज करेंगे तो दिमाग बहुत जल्द मजबूत बनने लगेगा क्योंकि ऐसी एक्सरसाइज दिमाग की मांसपेशियों को मजबूत बनाती है और ब्रेन को पर्याप्त ऑक्सीजन भी मिल जाती है।
जॉगिंग करें – जॉगिंग करने से ब्लड फ्लो बढ़ता है और दिमाग को पर्याप्त ऑक्सीजन और पोषक तत्व भी मिलते हैं इसलिए जॉगिंग करने वाले लोग ज्यादा एक्टिव रहते हैं।
लेफ्ट हैण्ड से काम करना शुरू करें – जब हम एक ही हाथ (अक्सर राइट हैंड) से काम करते हैं तो हमारे दिमाग का केवल एक गोलार्द्ध (हेमिस्फियर) ही काम करता है जबकि दूसरे हाथ (लेफ्ट हैंड) से काम करने पर दिमाग के दोनों गोलार्द्ध एक्टिव होते हैं क्योंकि हमारे ब्रेन का दायां गोलार्द्ध बाएं हाथ से जुड़ा होता है और बायां गोलार्द्ध दाएं हाथ से जुड़ा होता है।
बाएं हाथ का इस्तेमाल करने से दिमाग में नए न्यूरॉन्स बनते हैं और तंत्रिका तंत्र मजबूत बनता है इसलिए अब से राइट हैंड के साथ-साथ लेफ्ट हैंड से काम करना भी शुरू कर दीजिये।
मेमोरी बूस्टर गेम खेलें – शायद आपने भी बचपन में ब्लॉक्स जोड़ने वाला गेम खेला होगा। बचपन का वही खेल आज भी आपके दिमाग को तेज करने में कारगर साबित हो सकता है इसलिए ब्लॉक्स जोड़ने वाला गेम खेलने के लिए थोड़ा समय निकालना शुरू कीजिये।
रिसर्च के मुताबिक, ये खेल खेलने से दिमाग के ग्रे मैटर में बढ़ोतरी होती है। ऐसा होने पर चीज़ों को याद रखना आसान होने लगता है यानी याद्दाश्त बेहतर होने लगती है।
झपकी लेना भी फायदेमंद है – रिसर्च के अनुसार, कुछ देर झपकी लेने वाले लोग, बाकी लोगों की तुलना में अच्छा प्रदर्शन करते हैं इसलिए दिन में थोड़ी देर झपकी लेने की आदत भी आपके दिमाग को मजबूत बनाने में सहायक सिद्ध होगी।
पर्याप्त पानी पीएं – हमारे शरीर की तरह ब्रेन के लिए भी पानी बहुत जरुरी होता है। शरीर में पानी की थोड़ी भी कमी होने पर इस कमी को, ब्रेन से पानी लेकर पूरा किया जाता है।
ऐसा होने पर दिमाग की कार्यक्षमता प्रभावित होती है इसलिए अगर दिमाग की शक्ति और क्षमता बढ़ाना चाहते हैं तो पानी पर्याप्त मात्रा में पीना शुरू कर दीजिये क्योंकि पानी पीने से दिमाग तेजी से प्रतिक्रिया करना शुरू कर देता है।
विटामिन का सेवन करें – दिमाग को मजबूत बनाने के लिए विटामिन बहुत जरुरी होते हैं इसलिए विटामिन्स और फैटी एसिड्स का सेवन करें, खासकर विटामिन बी-12 और ओमेगा-3 फैटी एसिड का।
तनाव से दूरी बनायें – अगर दिमाग को दुरुस्त रखना चाहते हैं तो तनाव से दूरी बनाना शुरू कर दीजिये। तनाव कम करने के लिए आप मेडिटेशन, गेम्स और म्यूजिक की मदद ले सकते हैं।
ग्रीन टी पीएं – अगर आप ग्रीन टी पीते हैं तो ये आपके दिमाग के लिए बहुत अच्छा है लेकिन अगर आप ऐसा नहीं करते हैं तो ग्रीन टी पीना शुरू कर दीजिये क्योंकि ग्रीन टी की पत्तियों में थियेनाइन एमिनो अम्ल पाया जाता है जो स्ट्रेस बढ़ाने वाले फैक्टर्स को निष्क्रिय करता है। ग्रीन टी पीने से स्ट्रेस लेवल भी कम होता है और टेंशन का लेवल भी कम होने लगता है।