आँखों की रोशनी बढ़ाने के घरेलू उपाय
आइये आँखों की देखभाल के लिए कुछ अचूक घरेलू उपायों को जानें और आजमाएं।
1. पानी – सुबह उठकर मुँह में साफ ठंडा पानी भरकर आँख खोलकर साफ पानी के छींटे आँखों में मारने से आँखों की रोशनी बढ़ती है।
2. बादाम, मिश्री और सौंफ – इन तीनों को बराबर मात्रा में मिलाकर चूर्ण बनाकर रख लें। रात को सोने से पहले 10 ग्राम की मात्रा मुँह में लेकर धीरे-धीरे राल बनने तक खाएं।
इस मिश्रण को आप एक गिलास पानी के साथ भी ले सकते है। इस चूर्ण को लेने के बाद दो घंटे तक पानी ना पिएं। कमजोर रोशनी, कमजोर याददास्त और कमजोर दिमाग तीनों समस्या दूर होती है। इस चूर्ण को कुछ महीनों तक अवश्य लें।
3. आंवला – सुबह-शाम आँवले के जूस में थोड़ा सा शहद मिलाकर पिएं। रात को सूखे आँवले को अच्छे से धोकर साफ पानी में भिगोकर रख दें।
दूसरे दिन इस पानी को अच्छे से तीन-चार बार बारीक कपड़े से छान लें और रूई की सहायता से दिन में तीन बार आँखों में डालें। किसी भी रूप में अधिक से अधिक आँवले का सेवन करें।
4. त्रिफला – आयुर्वेद में त्रिफला अपने गुणों के कारण एक अहम स्थान रखता है। यह कई बीमारी में फायदेमंद है। इसमें तीन तत्व आंवला, हरड और बहेड़ा होता है।
आँखों की रोशनी के लिए सबसे पहले त्रिफला लें और उसे सुखाकर बारीक पीस लें। अब एक चम्मच चूर्ण को एक गिलास पानी में डाल कर रात भर रख दें।
अगले दिन इस पानी को छान ले और उससे अपनी आँखों को धोए। एक ही महीने में आपको फर्क दिखेगा। त्रिफला चूर्ण को एक भाग शुद्ध घी और तीन भाग शहद के साथ रात में लेने से भी लाभ होता है।
5. नारियल या तिल का तेल – नियमित पाँव के तलवों कि मालिश करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है। इसके लिए नारियल या तिल का तेल उत्तम है।
6. अनार – अनार के 5-6 पत्ते पीसकर दिन में दो बार लेप करने से आँखों की रोशनी बढ़ती है और आँख का दर्द भी ठीक होता है।
7. हरी सब्जियाँ और पीले फल – पालक, पत्ता-गोभी, गाजर, मेथी आदि हरी सब्जियाँ और पपीता, नींबू, संतरा आदि पीले फल आहार में शामिल करें।
विटामिन – ए, ई व सी से भरपूर कई पीले फल आँखों के लिए फायदेमंद होते है। इसलिए इनके सेवन से दिन की रोशनी में आँखों से देखने की क्षमता बढ़ती है।
8. शहद – रोजाना एक चम्मच शुद्ध शहद खाने से भी आँखों की रोशनी बढ़ती है।
9. साबुत धनिया – 10 ग्राम सूखा धनिया 300 मिलि. पानी में उबालें। ठंडा करके छानकर इससे आंखें धोएं। इससे आँखों की जलन, रक्तिमा, सूजन, लाली आदि में तुरंत असर होता है। इससे आँखों की रोशनी भी बरकरार रहती है।
10. अपनी दोनों हथेलियों को आपस में ऐसा रगडें कि कुछ गर्म हो जाएं। फिर आंखों पर इस तरह से रखें कि ज्यादा दबाव महसूस ना हो। हाँ, हल्का सा दवाब बनाये रखे।
दिन में जब भी समय मिले चार-पांच बार आधे मिनिट के लिये जरूर करें। आंखों की रोशनी बढाने का यह नायाब तरीका है।
11. नींबू – एक गिलास साफ पानी में नींबू की 5-6 बूँद डालकर पानी को साफ कपड़े से छान लें। दवाई की दुकान से आँख धोने का पात्र (आई वाशिंग ग्लास) ले आयें। फिर इस पानी से दिन में 1 बार आँखों को धोना चाहिए।
आँखों को धोने के बाद शीतल पानी की पट्टी आँखों पर रखे और 5-10 मिनट आराम करें। ध्यान रखें पानी अत्यधिक शीतल भी ना हो। इस प्रयोग से नेत्रज्योति बढ़ती है।
12. मुलेठी पावडर – एक चम्मच मुलेठी पावडर, एक चम्मच शहद और आधा चम्मच शुद्ध देशी घी को आपस में मिलाकर गर्म दूध के साथ सुबह-शाम तीन महीनें तक लेने से नेत्र ज्योति बढ़ती है।
13. अखरोट – आँखों के आस-पास अखरोट के तेल से हल्का मसाज करें, इससे आँखों की रोशनी तेज होती है। साथ ही आँखों से चश्मा भी उतर जाता है। उपाय आसान है किंतु अचूक है।
आँखों की समस्या (aankhon ki samasya) से निजात पाने के लिए पर्याप्त नींद लें। वक्त पर सोने और पर्याप्त नींद लेने से आँखों में दर्द (aankhon me dard) की शिकायत नही रहती। अपनी दिनचर्या में आँखों का व्यायाम और योग (aankhon ki exercise aur yog) को शामिल करें जिससे आँखों की रौशनी बढ़ने में लाभ हो।
इसके लिए नियमित प्राणायाम, अनुलोम विलोम, शवासन, सर्वांगासन जैसे आसनो को शामिल करें। अपनी डाइट में प्याज, लहसुन, अखरोट, बादाम, अंगूर, काली मिर्च, कच्चा नारियल, अंडा, दूध आदि का भरपूर सेवन करें।
केमिकल और घातक चीज़ों से बचें। बालों में भी केमिकल युक्त चीज़ों के इस्तेमाल ना करें, इससे भी आँखों की रोशनी प्रभावित होती है। बहुत अधिक या कम रोशनी में ना पढ़ें।