इस मांझे पर कांच, लोहे के पाउडर और कई तरह के दूसरे केमिकल्स की कोटिंग की जाती है. इस वजह से ये मांझा और भी ज्यादा धारदार और घातक हो जाता है. साधारण मांझे की जगह चाइनीज मांझा (Chinese Manjha) स्ट्रेचेबल होता है, यानी ये टूटने की जगह खिंचता चलता जाता है. यही नहीं चाइनीज मांझे में धातुओं का पाउडर इस्तेमाल होने की वजह से ये इलेक्ट्रिसिटी का कंडक्टर होता है, यानी इससे होकर करंट बह सकता है और इसलिए इससे करंट लगने का भी खतरा रहता है.