हिमाचल की उत्तंग शिखरों पर ,मनाली की मनोरम वादियों ,अभिनव अमरनाथ यानी अंजनी महादेव की अद्भुत छवि विराजमान है। समुद्र तल से 6000 फिट की ऊंचाई पर अवस्थित एक अनुज अमरनाथ ही है। यहाँ केशरी पत्नी एवं हनुमान की माता अंजनी ने देवाधिदेव महादेव की तपस्या की थी।अंजनी की तपस्या से प्रसन्न होकर भगवान भोले नाथ ने वरदान में उसे हनुमान दिया,वही हनुमान जो चारो युग में अमर हैं। इस अंजनी महादेव के आशीर्वाद अजर अमर हनुमान, राम भक्त हनुमान, जो की कृष्णावतार में अर्जुन को मदद किये और आज भी भक्तों के बुलाने पर आ जाते हैं उनको उत्तपन्न किया।यह झरना 7200 फिट की ऊंचाई से गिरता है। इसे हम मिनी अमरनाथ भी कहते हैं क्योंकि सर्दियों में यहां पारा बहुत नीचे आ जाता है और यहां अमरनाथ गुफा की तरह ही 20 फुट से भी ऊंचे शिवलिंग का निर्माण कुदरती हो जाता है। यहाँ अब देश विदेश हर तरह के सैलानी आते हैं जिनकी संख्या हर साल बढ़ रही है । सोलंग नाले में पहुँच कर आप पैदल 2-3 किमी की चढ़ायी करके आप यहाँ पहुंच सकते है