कैमूर (अधौरा): पिछले दो तीन दिनों से लगातार हुई बारिश से जिला के अधौरा पहाड़ी पर रह रहे गरीब वनवासियों के लिए झोपड़ी तथा कच्चा मकान अभिशाप बन गया है.
बीते 72 घंटे में कभी रुक-रुककर तो कभी जोरदार बारिश का असर जर्जर हो चुके कच्चे मकानों पर पड़ने लगा है.
शुक्रवार की रात कैमूर जिला के अधौरा थाना क्षेत्र के गमहरियां गांव में कई कच्चे मकान गिर गए. संयोग रहा कि घर के लोग दूूसरे कमरे में सो रहे थे. भारी बारिश से मकान गिरने से अब कई परिवारों को सर ढकने के लिए छत भी मौजूद नहीं है.
#kaimur #Adhaura #Gamhariya_adhaura