शाम तक आई खबरों के मुताबिक कल से शुरू हुआ छात्रों का आंदोलन आज पूरे राज्य में जोर पकड़ता गया। रेलवे ग्रुप डी और एनटीपीसी में परीक्षा प्रणाली में सुधार व परीक्षा परिणाम को लेकर आज भभुआ शहर के जयप्रकाश चौक पर अभ्यर्थियों ने एक घंटे तक जाम कर विरोध प्रदर्शन किया।
आपको बता दें कि कैमूर जिले के सभी क्षेत्रों से अभ्यर्थी पहुंचकर रेलवे विभाग मंत्री और प्रधानमंत्री का जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नारेबाजी किए।
छात्रों ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सरकार में रेलवे विभाग द्वारा मनमानी की जा रही है। यह सरकार विद्यार्थियों के भविष्य से खिलवाड़ कर रही है। अभ्यर्थियों ने बताया कि इसके पहले रेलवे ग्रुप डी का परीक्षा एक ही बार ली जाती थी लेकिन रेलवे विभाग द्वारा ग्रुप डी में दो बार परीक्षा लेने का फैसला किया है।
इसके साथ ही एनटीपीसी में रेलवे विभाग ने पहले 20 गुना रिजल्ट बनाने का फैसला किया था लेकिन अब चार गुना रिजल्ट देने की बात कहा है। इसको लेकर आज पूरे बिहार में अभ्यर्थियों द्वारा धरना प्रदर्शन किया जा रहा है वही धरना प्रदर्शन के दौरान मौके पर पहुंचे भभुआ विधायक भरत बिंद द्वारा सभी अभ्यर्थियों को सरकार तक बात पहुंचाने को लेकर संतावना दिया गया।
विरोध प्रदर्शन की सूचना मिलते ही भभुआ थानाध्यक्ष रामानंद मंडल ने पुलिस बल के साथ पहुंचकर सभी अभ्यर्थियों से शांति की अपील किए और सभी अभ्यर्थियों को उन्होंने कहा कि आप लोगों की आवाज सरकार तक पहुंचाने का काम किया जाएगा इसके बाद अभ्यर्थियों ने जयप्रकाश चौक से जाम हटाया तब वाहनों को आने जाने का परिचालन शुरू हुई।
#NTPC_1result_1student #indianrailway #Job #Bhabua #छात्र आंदोलन
#RRB_NTPC