भाजपा के संगड़ाह मंडल के चुनाव को लेकर मंगलवार को दोबारा आयोजित की गई बैठक में बलबीर सिंह ठाकुर को अध्यक्ष चुना गया। बलवीर को कमान सौंपे जाने से रूष्ट रणजीत चौहान समर्थकों ने जमकर पूर्व विधानसभा प्रत्याशी नारायण सिंह, सिरमौर जिला परिषद अध्यक्ष सीमा कन्याल व पार्टी पर्यवेक्षक पुरूषोत्तम गुलेरिया के खिलाफ नारेबाजी की। पार्टी पदाधिकारियों ने बताया जा रहा है कि, गत 12 दिसंबर को संगड़ाह में ही हुई पहली बैठक में पर्यवेक्षक Ex MLA अर्जुन ठाकुर की मौजूदगी में 9 दावेदारों में से किसी पर भी सहमति नही बन सकी और बाद में मौजूद 60 के करीब पार्टी कार्यकर्ताओं ने रणजीत चौहान सहमति पत्र सौंपा था। बलवीर के मंडल अध्यक्ष चुने जाने के बाद उनके पैतृक गांव अंधेरी में देर रात तक स्थानीय लोगों व पार्टी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया।