संसद परिसर में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अम्बेडकर के अपमान के मुद्दे पर आज भाजपा व कांग्रेस गठबंधन के प्रदर्शन के दौरान दोनों खेमों में पंगा देखा गया और धक्का-मुक्की में BJP के 2 सांसद घायल हुए हैं। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर दीवार के साथ खड़े इन सांसदों को धक्का देकर घायल करने के आरोप लगे हैं। इनमें एक घायल सांसद प्रताप सारंगी तो वहीं दूसरे मुकेश राजपूत हैं। PM मोदी ने अस्पताल में ICU मे भर्ती घायल मुकेश राजपूत से बात की है। प्रधानमंत्री से फोन पर बातचीत में MP Rajput ने घबराहट की बात कही। उधर Rahul Gandhi व उनकी बहन प्रियंका गांधी वाड्रा सहित तमाम बड़े Congress Leaders ने आरोपों को झूठा बताया।