रोचक तथ्य

Опубликовано: 23 Июль 2026
на канале: DIWAKAR TIWARY
8
0

हर राज्य का अपना राजकीय पक्षी होता है।
और वैसे ही महाराष्ट्र राज्य का राजकीय पंछी हरियल है,
जिसको लेकर एक रोचक तथ्य इस प्रकार है कि यह पंछी अपने जीवन काल में कभी भी धरती पर पैर नहीं रखता है।
यह ऊंचे ऊंचे पेड़ वाले जंगल पसंद करता है और पीपल और बरगद जैसे पेड़ो पर ज्यादातर अपने घोसले बनाता हैं।
इंसानों से दूर ही रहना पसंद करता है।
लोगों के आते ही यह बिल्कुल चुप्पी साध लेता है और खुद को पत्तों में छुपा लेता है।
इसके जमीन पर न उतरने की दो वजह हैं:
एक तो यह ताजा फूल, फल, कलियां औप पत्ते खाता है, जिसके कारण पानी की कम जरूरत पड़ती है, यह पत्तों पर जमी ओस की बूंदों से ही प्यास बुझा लेता है।
दूसरा संकोची स्वभाव का होने के कारण इंसान और दूसरे परजीवों के सामने ठहरना पसंद नहीं करता है।
भारत के अलावा हरियल पक्षी
पाकिस्तान,
नेपाल,
श्रीलंका,
बर्मा,
चीन
आदि देशो में भी पाया जाता है।

कहा जाता है कि ये पक्षी बहुत ज्यादा शर्मीला होता है।