चौरई :- ठेकेदार की मनमानी के चलते वार्डों में बनाई जा रही सीसी रोड़ में बेहद घटिया सामग्री का उपयोग कर सीसी रोड बनाई जा रही है।
नगर पालिका के अधिकारी एवं इंजीनियर की नाक के नीचे ठेकेदार अपनी मनमर्जी से बेहद घटिया रोड का निर्माण कर रहे हैं जिसमें नगरपालिका के इंजीनियर का कोई हस्तक्षेप ही नजर नहीं आता। ठेकेदार ही इंजीनियर और अधिकारी बन रोड का निर्माण कर रहे है। घटिया निर्माण के संबंध में वार्डवासियों द्वारा निर्माण कार्य को देखने आने के लिए लगातार नगर पालिका अधिकारी से बात की गई लेकिन नगरपालिका की और से कोई भी जिम्मेदार अधिकारी नही सूत्रों से मिली रही जानकारी से पता चलता है कि नगरपालिका प्रशासन खुद ही ठेकेदार के सामने बंधुआ मजदूर की भांति अपने कर्तव्य का निर्वहन कर रहे हैं।
सूत्र बताते है कि इन दिनों नगरपालिका में जमकर आपसी गुटबाजी चल रही कोई अधिकारी को बचाना चाहता है तो कोई निपटना चाहता जिसका खामियाजा बेचारी जनता भुगत रही है।
यही वजह है कि अधिकारी अपना पल्ला झाड़ते देख रहे हैं।
वार्ड वासियों द्वारा घटिया निर्माण का विरोध भी किया अधिकारियों को लगातार फोन भी लगाया रोड पूरी बनकर तैयार हो गई पर ना ही वहां कोई इंजीनियर पहुंचाना ओर नाही कोई अधिकारी,
लगभग 400 मीटर रोड निर्माण में सीमेंट का नाम मात्र उपयोग किया गया है बिना वाइब्रेटर के ही रोड़ का निर्माण हो गया, सीसी रोड में मिट्टी युक्त एवं काली रेत का उपयोग किया गया जिनका उपयोग सीसी सड़क में नही किया जाना चाहिए वह रेत भी बेखोब उपयोग हो गई।
बरसात के समय हो रहा सीसी रोड़ बनाने का काम यही वजह रही कि रोड़ बनते ही बारिस में रोड बह गई अब रेत गिट्टी ही बची है सीमेंट तो पूरी पानी मे बह गई।