कैंडिडेट्स RPSC SI Admit Card 2021 डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइटhttps://www.rpsc.rajasthan.gov.in/ पर जाएं।
RPSC SI Admit Card 2021: राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने 13, 14 और 15 सितंबर को होने वाली राजस्थान पुलिस सब इंस्पेक्टर कंबाइंड कॉम्पटीशन परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। यदि आप परीक्षा में शामिल हो रहे हैं, तो आप आरपीएससी की वेबसाइट से राजस्थान पुलिस एसआई प्रवेश पत्र ऑनलाइन डाउनलोड कर सकते हैं।
आरपीएससी एसआई परीक्षा दो पालियों में यानी सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। आप अपने राजस्थान एसआई एडमिट कार्ड 2021 पर एग्जाम की तारीख, समय और सेंटर की डिटेल्स चेक कर सकते हैं। नीचे राजस्थान एसआई एडमिट कार्ड, परीक्षा पैटर्न और अन्य डिटेल्स डाउनलोड करने की प्रक्रिया चेक कर सकते हैं।