PTET RESULT DATE 2021 || PTET RESULT UPDATE 2021 ||

Опубликовано: 03 Октябрь 2024
на канале: Er. Rishabh sattavan
10
3

Rajasthan PTET Result 2021 : करीब साढ़े 5 लाख स्टूडेंट्स को राजस्थान पीटीईटी रिजल्ट का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक राजकीय डूंगर महाविद्यालय, बीकानेर इस माह के अंत में पीटीईटी रिजल्ट जारी कर सकता है। यह परीक्षा 8 सितंबर को राजस्थान के 33 जिलों एवं 16 तहसील मुख्यालय के कुल 1974 परीक्षा केन्द्रों पर संपन्न कराई गई थी। इस परीक्षा के लिए करीब 6 लाख उम्मीदवारों ने रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 5.33 लाख उम्मीदवार सम्मिलित हुए। चार वर्षीय बीए बीएड बीएससी बीएड पाठ्यक्रम के लिए 167070 और 2 वर्षीय बीएड पाठ्यक्रम के लिए 366008 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। 

 राजस्थान में बीए बीएड और बीएससी बीएड के चार वर्षीय कार्यक्रम व बीएड दो वर्षीय कोर्स में एडमिशन के लिए पीटीईटी का आयोजन किया जाता है।