ग्राम चौधरपुर मे धूमधाम से मनाई गयी महर्षि वाल्मीकि जयंती
देश भर में जहाँ एक ओर रामायण के रचियता महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन की धूम मची हुई है और देश भर में वाल्मीकि समाज के लोग इस पर्व को अपने-अपने स्तर से मना रहे है।ऐसा ही एक नजारा हमे देखने को मिल रहा है जनपद मुरादाबाद के ग्राम चौधर पुर से जहाँ पर विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी रामायण रचियता महर्षि वाल्मीकि के जन्मदिन को प्रकाश तोत्सव के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया गया।जिसमे वाल्मीकि समाज के लोगों द्वारा भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अखंड महाभारत के राष्ट्रीय महासचिव
धर्मेंद्र विराट उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि एवं ग्राम प्रधान सुन्हेपाल सिंह के द्वारा फीता काटकर किया।इस अवसर पर देवों में प्रथम पूजनीय गणेश भगवान,भगवान श्री राम व महर्षि वाल्मीकि सहित 10 से अधिक सुंदर एवं मनमोहक झांकियों को ग्राम के मुख्य चौराहे से आरंभ होकर मुख्य मार्गो से होते हुए अंत मे महर्षि वाल्मीकि के मंदिर पर भारी पुलिस प्रशासन की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर रविन्द्र कुमार राघव,मेजर महेश प्रताप सिंह, मुकेश कुमार, विजय कुमार, सुशील कुमार,राजू,भगत जी, राकेश कुमार, संदीप कुमार, रवि कुमार, रोहित कुमार,विशाल कुमार सहित भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
#valmiki #valmikiramyan #valmikinews #valmikisamaj #valmikijayanti
#socialwork #moradabadlivenews
#latest #hindinews #news20moradabad #news20digital #hindinewschannel #news20digitalmoradabad #hindinewschannel #hindinewstoday #bigbreaking_news ##news20digitalbulletein #socialnews