चुनाव पर प्रचार को लेकर उमरी सब्जीपुर पहुँचे ठाकुर राम वीर सिंह
कुंदरकी उपचुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने अपने- अपने स्टर से तैयारियां शुरू कर दी है और तेजी से अपना चुनाव प्रचार कर रहे है और जनता के बीच जाकर समर्थन माँग रहे है ऐसा ही नजारा हमे देखने को मिला ग्राम उमरी सब्जीपुर में जहाँ पर अपने चुनाव प्रचार की श्रंखला को आगे बढ़ाते हुए भाजपा उम्मीदवार ठाकुर रामवीर सिंह पहुँच।उनके वहां पँहुचते ही ग्रामीणों ने उनका फूल मालाएँ पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि मुझे यहाँ की जनता पर पूर्ण विश्वास है कि मुझे अपना समर्थन देकर विजयी बनाएगी।आप को बताते चलें कि इस पूरे कार्यक्रम की रूपरेखा एवं सफल संचालन देशराज सिंह ने किया।इस अवसर पर भारी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।