एक Truck Driver के बेटे की IAS बनने की कहानी | Pawan Kumar | UPSC Motivation | UPSC Inspiring Story

Опубликовано: 02 Октябрь 2026
на канале: Girraj Kumhar
613
42

ट्रक चालक के बेटे का यूपीएससी तक का सफर.
डॉ. पवन कुमार खटोङ
निवासी- नागौर, राजस्थान
Education- BDS


डॉ. पवन कुमार का यूपीएससी की तैयारी मे बहुत बङा संघर्ष रहा है। उनका यूपीएससी का सफर बहुत लम्बा रहा। 2012 से लगातार यूपीएससी की तैयारी करते रहे थे। उनका 10 साल का लम्बा संघर्ष आखिरी प्रयास 2022 मे अच्छे परिणाम के रूप मे निखरकर सामने आया। डॉ पवन कुमार ने 2006 मे एक दिन न्यूज पेपर मे एक न्यूज देखी जिसमे लिखा था कि रिक्शा चालक का बेटा बना आईएएस। उस समय गोविन्द जायसवाल जी का 48th रैंक से यूपीएससी मे चयन हुआ। इसी न्यूज ने पवन कुमार के सपनों को नई उड़ान दी। इस दौरान घर की पारिवारिक स्थिति बहुत दयनीय थी। पवन कुमार के पिताजी एक ट्रक चालक है जिन्होंने दिन रात मेहनत करके अपने बच्चों को पढाया। अपनी दैनिक आमदनी से पैसे जोड़ जोङकर पवन कुमार को नागौर से बाहर दिल्ली, जयपुर और जोधपुर जैसे शहरों मे पढने के लिए भेजा। उनका चयन UPSC ACF / Asst. Commandant मे हुआ पर उन्होनें ज्वाइन नहीं किया और लगातार यूपीएससी की तैयारी करते रहे। डॉ पवन ने सभी नौं अटेम्ट के प्रीलम्स क्लियर कर मैन्स लिखें। सभी प्रयास मे मैन्स लिखना अपने आप मे बहुत बङी बात होती है। UPSC- 2021 का आखिरी प्रयास दिया। इससे पूर्व 2017 एवं 2018 मे भी इंटरव्यू दिया। उनका RAS 2018 मैं भी चयन हो गया था और उधोग विभाग मे असिस्टेंट डायरेक्टर पद पर पदस्थापित है। डॉ पवन कुमार का जीवन पथ यूपीएससी एवं स्टेट पीसीएस की तैयारी कर रहे विधार्थियों के लिए प्रेरणादायी है।

#upsc #ias #iasmotivation
#vikashdivyakirti
#drishtiias
#upsctopper