कुछ तो रहम करो धामी सरकार लोहारी गांव के बेघर होने का दर्द क्यों नहीं समझ रहे हैं
Samaj Kranti News
Lohari gaon
सरकार अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर गांव वालों पर उनको बिना विस्तापन व्यवस्था के जबरन 48 घंटो में गांव खाली का तुगलकी फरमान जारी किया....
शर्म आनी चाहिए उत्तराखंड शासन प्रशासन एवं केंद्र सरकार को जो एक लोहरी गांव के पूरे घर, जमीन बर्बाद कर और उन्हें खून के आशु रुलाये और उन ग्रामीणों के लिए विस्तापन की कोई व्यवस्था नही गई...
उत्तराखंड सरकार या केंद्र सरकार होश में आओ और व्यासी जलविद्युत परियोजना ,डेम से पूर्ण रूप से प्रभावित ग्रामीणों को उनके विस्तापन की व्यवस्था करें ये तानाशाही फरमान ग्रामीणों के साथ घोर अन्याय है और जिन ग्रामीणों ने एक प्रदेश हित, जनहित, देशहित में परियोजना के लिए अपनी जन्मभूमि को त्यागने का बलिदान दिया उनके साथ आज सरकार ऐसा सौतेला एवं दोहरा चरित्र का व्यवहार कर रही है...
हमारे क्षेत्र के दोनों विधान सभा के विधयकों ने हाल में विधान सभा सत्र में उक्त परियोजना से पूर्ण विस्तापितो गांव वालों के इतनी बड़ी समस्या को अभी उठाना या चर्चा करना शायद उचित नही समझा .. हां राजनीतिक रोटियां जरूर सकेंगे....
व्यासी परियोजना कोई आज की नही है दोनो पार्टियों की सरकारें आई गई नेता भी हमारे दोनो आते रहे निरंतर लेकिन लोहरी गांव के इतनी बड़ी समस्या को उन्होंने कभी उठाना उचित नही समझा...
प्रदेश एवं देश मे पूर्व में निर्मित जलविद्युत परियोजना से पूर्ण प्रभावित होने वाले लोगो को मुआवजा एवं के लिए जमीन दी गई है लेकिन आज एक ही देश, प्रदेश में दोहरे मफदण्ड आखिर क्यों लागू कर रहे है ये पूर्ण वितापित ग्रामीणों के साथ घोर अन्य है इसके लिए हमे सभी को ग्रामीणों के हित मे आवाज उठानी होगी क्योंकि अब उत्तराखंड के नेताओ और शासन प्रशासन को तो शर्म है नही न्याय करने की तो जनता को आवाज उठाना अति आवश्यक है आज इनके साथ न जाने किसके साथ होगा ऐसा घोर अन्याय
#NarendraModi Narendra Modi
#RajnathSingh #AmitShah
#PushkarSinghDhami
#uttarakhand #dehradun
#bharatsarakar