दास्तान ए पहाड़ जंगल जल जमीन की लड़ाई से जूझती महिलाएं घसियारियो से छीना जा रहा है घास
खबर ताजा वीडियो चमोली जिले के हेलंग का है जहां टीएचडीसी कंपनी की जल विद्युत परियोजना का काम चल रहा है वर्षों से जहां गांव के लोग अपने पालतू पशुओं के लिए जिन चारागाह से चारापत्ति करते थे अब उस पर रोक लगा दी गई है बीते 15 जुलाई को इसी मामले में स्थानीय महिलाओं से सीआईएस एफ और स्थानीय पुलिस में नौकझोंक भी की लेकिन उनको उठाकर नजदीकी पुलिस स्टेशन ले जाया गया जहां बाद में उनका चालान भी हुआ ग्रामीणों ने बताया कि टीएचडीसी द्वारा उनके पारंपरिक चारा ग्राहो को खत्म किया जा रहा है वही बताया जा रहा है कि जहां चारग्राह था वहां अब मिट्टी डाली जा रही और भविष्य में यह खेल मैदान बनेगा ग्रामीण युवक ने बताया कि खेल मैदान बनाने का यहां कोई औचित्य नहीं है हमारे लिए तो पशुओं के लिए चारा पत्ती का इंतजाम करना प्राथमिकता है वही प्रधान हेलेंग तथा सरपंच ग्राम पंचायत एवं द्वारा जिलाधिकारी चमोली को एक शिकायती पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि दो तीन परिवारों द्वारा वन पंचायत के सार्वजनिक निर्माण कार्य में बाधा डाली जा रही है