Social Media के Side effects |

Опубликовано: 16 Июль 2026
на канале: Basic Knowledge
55
6

आइये, सोशल मीडिया के साइड इफेक्ट्स जानते हैं:-



सोशल मीडिया का जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल करने वाले लोग दिमागी बीमारियों के शिकार हो रहे हैं और ऐसे लोगों की संख्या बढ़ती जा रही है क्योंकि उन्हें सोशल मीडिया की लत लग चुकी है। कोई भी लत आसानी से नहीं छोड़ी जा सकती, ये आप भी जानते हैं।



सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहने वाले लोग डिप्रेशन के शिकार हो रहे हैं।
सोशल मीडिया पर ज्यादा समय एक्टिव रहने से नींद पूरी नहीं हो पाती है।
नींद पूरी ना होने के कारण लोगों में चिड़चिड़ापन रहने लगता है।
सोशल मीडिया पर ज्यादा समय बिताने वाली यंग जनरेशन कुछ नया और क्रिएटिव नहीं सीख पाती है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग भावनात्मक रुप से कमजोर और अकेला अनुभव करते हैं।
ऐसे लोग अपने नजदीकी संबंधों से दूरी बना लेते हैं जिससे उनके रिश्तों पर ग़लत असर पड़ता है।
सोशल मीडिया पर एक्टिव रहने वाले लोग शारीरिक श्रम करने से बचते हैं और ऐसा करने से उनकी हेल्थ पर बुरा असर पड़ता है।
ऐसे लोग दोस्तों से मिलने और सोशल फंक्शन्स में जाने से कतराने लगते हैं और सिर्फ सोशल मीडिया को ही अपना रियल वर्ल्ड समझने लगते हैं।
दोस्तों, सोशल मीडिया हमारे लिए बहुत मददगार साबित होता रहा है और आज भी होता है लेकिन जरुरत से ज्यादा इस्तेमाल करने की वजह से ये हमारे लिए एक बड़ी समस्या भी बन चुका है।



आप खुद ही सोचिये कि अगर आप नींद पूरी नहीं लेते हैं, घर से बाहर नहीं निकलते हैं, परिवार और दोस्तों से बातचीत नहीं करते हैं और कुछ नया और क्रिएटिव सीखना नहीं चाहते हैं तो आपकी लाइफ कैसी होगी?