#जीवन_का_उत्थान_क्या_होता_है #harshavardhanjain
Research yourself because nature chooses for the future only those who have the ability to choose themselves. Only those who try to rise up, try to move forward and try to create new dreams, can rise in life.
जीवन में उत्थान उसी का होता है, जो ऊपर उठने की कोशिश करता है, आगे बढ़ने की कोशिश करता है और नए सपने बनाने की कोशिश करता है क्योंकि हमारी कोशिशें ही भविष्य को अंकुरित होने में सहायक सिद्ध होती हैं। एक दीपक में ज्वालामुखी बनने का सामर्थ्य होता है क्योंकि जब एक दीपक प्रकाशमय होता है, तो दूसरे दीपक को भी प्रकाशमय होने की प्रेरणा मिलती है। इसी तरह देखते ही देखते कई दीपक प्रज्वलित हो जाते हैं और यह बढ़ता हुआ प्रकाश अंधेरे को मिटाने की दिशा में पहला कदम होता है। इसका अर्थ यह है कि हमें सिर्फ अपनी महत्वाकांक्षाओं को उभारना है, तराशना है और पहाड़ के समान सामर्थ्य को जगाना है। यदि एक बार हमारी इच्छाशक्ति जाग उठी, तो सफलता की सुनामी को विकराल रूप धारण करने में समय नहीं लगता है।
जीवन में हमें वही मिलता है, जिसका विचार हम बार-बार करते हैं और इतनी बार करते हैं कि उसका आकार ब्रह्मांड के चुंबकीय क्षेत्र से मिलकर तरंगे उत्पन्न करता है। यदि हम बार-बार अपने लक्ष्य को बड़ा करते जाते हैं, लक्ष्य के सामर्थ्य को बड़ा करते जाते हैं, तो एक दिन हमें कल्पना से परेय सफलता का साम्राज्य देखने को मिलता है और यदि हम रास्ते की बाधाओं को बार-बार सोचते रहते हैं तो हमारे लक्ष्य से बड़ी बाधाएं हो जाती हैं, जिन्हें समाप्त करना मुश्किल हो जाता है। इसलिए सिर्फ अपने लक्ष्य पर नजर गड़ा के रखो, बाधाएं अपने आप लुप्त हो जाएंगी। अधिकतर लोग न ही अपने सामर्थ्य को जानते हैं और न ही अपनी संभावनाओं को। जिसके फलस्वरुप वे सिर्फ सफलता के विजेताओं से ईर्ष्या को जगा बैठते हैं। यही कारण उन्हें उत्थान की ओर ले जाने के बजाय उत्थान के मार्ग से प्रस्थान करने के लिए विवश कर देता है। इसलिए स्वयं को मानो मत, सिर्फ जानो, ठानो और जीतो।
जब सर्वश्रेष्ठ विचारों को ग्रहण करने की महत्वाकांक्षा जागती है, तब सर्वश्रेष्ठ लक्ष्यों और उद्देश्यों का चुनाव करने की आदत विकसित हो जाती है। साधारण विषय, वस्तुओं और उद्देश्यों का चुनाव मत करो। यदि चुनाव करना ही है तो असाधारण वस्तुओं, व्यक्तियों और उद्देश्यों का चुनाव करने की आदत विकसित करो। एक दिन आपका भविष्य श्रेष्ठता की सीमाओं को पार कर सर्वश्रेष्ठ व्यक्तित्व के संसार का निर्माण करेगा। यदि एक बार सर्वश्रेष्ठ मानसिकता जाग उठी, तो सर्वश्रेष्ठ सफलता की सुनामी का जागना निश्चित हो जाएगा। इसलिए सर्वश्रेष्ठ मनःस्थिति को विकसित करो, जिससे सर्वश्रेष्ठ सफलता के अनुकूल परिस्थितियों का निर्माण हो सके। सर्वश्रेष्ठ परिस्थितियाँ ही सर्वश्रेष्ठ भविष्य का निर्माण करती हैं। कभी किसी को देखकर उसके जैसा बनने की इच्छा गलती से भी मत प्रकट करना क्योंकि यदि एक बार दूसरों के जैसा बनने की इच्छा जागृत हो गई, तो आपके अकल्पनीय सर्वश्रेष्ठ संभावनाओं वाले व्यक्तित्व के दर्शन दुर्लभ हो जाएंगे। इसलिए स्वयं का अनुसंधान करो क्योंकि प्रकृति भविष्य के लिए उसी का चुनाव करती है, जो स्वयं का चुनाव करने का सामर्थ्य रखता है।
FOR TRAINING CONTACT US:
📧 Email: [email protected]
📱 Mobile: 📞 1️⃣ +91-7690030010
📞 2️⃣ +91-8306653253
📞 3️⃣ +91-8824183845
FOLLOW US:
🐦 Twitter: https://bit.ly/495B7dZ
📷 Instagram: https://bit.ly/471K3PW
📘 Facebook: https://bit.ly/3QaTRzY
📢 Telegram: https://bit.ly/3tEojeh
JOIN OUR MEMBERSHIP:
💻 Click this link to join:
https://bit.ly/3M8HkMA
VISIT OUR WEBSITE:
🌐 www.harshvardhanjain.in
! आव्हान ! प्यासे का नदी से मिलना तय है |
🎥 https://bit.ly/3s5zFYA