मुठभेड़ के बाद पुलिस ने 3 बदमाशों को किया गिरफ्तार

Опубликовано: 23 Июнь 2026
на канале: NEWS 20
148
1

#crime_news #crimestory #socialmedia#सोशल मीडिया#uppolice #latestnews #bigbreaking_news #upnews #sphapur #news20digital #news20digitalmoradabad #news20digitaldailyupdate#hindinews #hindinewschannel #hindinewslive #hindinewsvideo#hindinewstoday#news20digitalbulletein#latest #news20 #news20moradabad #latest #topnewstoday
थाना गढ़मुक्तेश्वर पुलिस को उस समय बड़ी सफलता हाथ लगी जब पुलिस ने चैकिंग के दौरान बदमाशों से हुई मुठभेड़ के बाद जवाबी कार्यवाही में एक घायल सहित 3 शातिर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया।पकड़े गये बदमाशों के कब्जे से पुलिस ने
चोरी की घटनाओं से सम्बन्धित 22,200 - रुपये की नकदी, सफेद धातु के आभूषण,चोरी की 2 बन्दूक व अवैध असलहा मय जिन्दा व खोखा कारतूस बरामद किया है।पकड़े गये आरोपियों में शहजाद पुत्र बाबू,आसिम पुत्र आरिफ व प्रवेज उर्फ परवेज पुत्र अशान उल्लाह है,जिनमे शहजाद घायल है।इनके द्वारा थाना गढ़मुक्तेश्वर क्षेत्रांतर्गत में 3 तथा जनपद बुलन्दशहर में एक बन्दूक चोरी की घटना को करना स्वीकार किया गया है।इनके विरुद्ध जनपद हापुड़, मेरठ व बुलन्दशहर में चोरी, एनडीपीएस एक्ट व आर्म्स एक्ट आदि के करीब डेढ दर्जन से अधिक मुकदमे पूर्व में दर्ज है।