• तनाव और चिंता के लिए योग | Yoga For Stress...
तनाव और चिंता के लिए योग | Yoga For Stress And Anxiety | सात्विक जीवन | तिलक प्रस्तुति🙏
Click here to subscribe "Satvik Jivan": https://Subscribe.openinapp.co/5diz9
हरि ॐ।
सात्विक जीवन में आपका स्वागत है।
मारीच्यासन के लाभ:
यह आसन आपकी रीढ़ को फैलाते हुए आराम देते हैं और आपके अंगों को एक निचोड़ से आपकी पीठ, कंधों और पैरों को फैलाकर आराम पहुंचाती है।
मारीच्यासन मन को शांत करता है और तनाव को कम करता है।
यह आसन आपके दिमाग और शरीर को आराम देता है।
यह लीवर और किडनी जैसे पेट के अंगों को भी उत्तेजित करता है।
इन बातों का ध्यान रखें:
यदि आपकी पीठ या रीड की हड्डी पर किसी भी तरह की चोट लगी हो, फाइब्रॉएड यानी सिस्ट की स्थिति हो, तो इन परिस्थियों में ये आसन ना करें। गर्भवति महिलाएँ भी ये आसन न करें।
कैसे करें:
इस पोज़ को करने के लिए, पहले अपने दोनों जोड़ों को समानांतर समान रख कर बैठ जाएं। अब बताएं घुटनों को मोड़ते हुए छाती के पास ले आएं। अब दोनो हाथो को ऊपर उठा के, अपने बाये बाजू को बायें घुटन के नीचे से मोड़ कर पीठ के नीचे तक ले जा कर, दायें हाथ को पकड़ने की कोशिश करें।
अगर आपका हाथ नहीं पहुंच रहा है तो कोई दुपट्टा या रूमाल की मदद से दोनों हाथों को नजदीक ला सकता है। अब धीरे से अपनी छिन/थोड़ी को पिंडली की और ले जाये। इस पोजीशन को होल्ड करते हुए, 5 बार गहरी सांस लें और छोड़ें
इस आसन से बाहर कैसे आए:
हाथों को छोड़ें और वापस दंडासन में आ जाएं।
और इसी तरह ये आसन दूसरी ओर से दोहराएँ।
हम आशा करते हैं के आप इस योग प्रवाह को अपने नियमित व्यायाम में सम्मिलित करेंगे, और इससे होने वाले लाभ को कमैंट्स के द्वारा हम से सांझा करेंगे।
स्वस्थ रहें प्रसन्न रहें। दिव्य शक्ति की कृपा हम सब पर बनी रहे। हरी ॐ तत् सत्।
श्रेय:
योगा शिक्षक: शिवाली चटर्जी
Disclaimer: यहाँ मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहाँ यह बताना जरूरी है कि तिलक किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.
#SatvikJivan #yoga #asanas #yoga #Marichyasana #sagetwistpose #satvikjeevan #spirituality #meditation #healthylifestyle #tilak #सात्विकजीवन