देश के सबसे लंबे सस्पेंशन डोबरा- चांटी पुल

Опубликовано: 16 Июль 2026
на канале: uttrakhand view
86
5

#dobra chanti pul, #dobra chanti bridge,#uttrakhand
साल से कालापानी की सजा भुगत रहे टिहरी जिले के प्रतापनगर की मुश्किलें अब जल्द खत्म होने वाली हैं। डोबरा-चांठी सस्पेंशन ब्रिज(झूला पुल) का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। इस पुल के बनने से  करीब ढाई लाख की आबादी की मुश्किलें कम हो जाएंगी। पहले जहां प्रतापनगर के लोगों को नई टिहरी बाजार पहुंचने में करीब पांच घंटे लगते थे। वहीं, अब पुल के बनने के बाद ये दूरी घटकर सिर्फ डेढ़ घंटे रह जाएगी। इसके साथ ही स्वास्थ्य सेवाओं और शिक्षा के हालातों में भी सुधार होगा। बता दें कि साल 2006 में शुरू हुए डोबरा पुल के काम के दौरान कई समस्याएं सामने आईं। गलत डिजायन, कमजोर प्लानिंग और विषम परिस्थितयों के चलते पुल का काम कई बार रुका भी था, लेकिन अब इस पुल के ऊपर वाहन गुजरने में बस कुछ महीनों का समय बाकी है। 

दरअसल, टिहरी झील बनने के बाद से ही प्रतापनगर क्षेत्र जिला मुख्यालय से अलग-थलग पड़ गया। तब से लेकर आज तक स्थानीय लोगों को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। साथ ही स्वास्थ्य और शिक्षा जैसी जरूरी सुविधाओं का भी अकाल है। आलम ये है कि क्षेत्र में जब कोई बीमार पड़ जाता है तो उसे समय पर इलाज नहीं मिल पाता है।