New Ola Electric Scooter Launch On 15 August 2022: ओला इलेक्ट्रिक इस महीने 15 अगस्त को इंडियन मार्केट में एक बार फिर से धमाल मचाने की तैयारी है। जी हां, पिछले साल 15 अगस्त को कंपनी ने अपने पहले इलेक्ट्रिक स्कूटर को इंडियन मार्केट में लॉन्च किया था और अब 15 अगस्त 2022 को ओला इलेक्ट्रिक मार्केट में अपना दूसरा प्रोडक्ट ला रही है, जिसके बारे में कहा जा रहा है कि यह ओला एस1 के मुकाबले बेहतर लुक-फीचर्स और रेंज वाला इलेक्ट्रिक स्कूटर होगा। ओला इसे ‘Greenest EV’ कह रही है। ओला इलेक्ट्रिक ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट पर टीजर शेयर करते हुए नए इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च डेट की जानकारी दी है।