जिला कांगड़ा ..(Kangra Geography)

Опубликовано: 14 Август 2026
на канале: BADKA JI NEWS
356
10

#Algrow
महाभारत के अनुसार इस राज्य की स्थापना अवश्य ही महाभारत काल से पहले हो चुकी थी। इसके संस्थापक का नाम भूमि चन्द्रा था। इस वंश के 234 में राजा सुशर्मा चन्द्रा ने कौरवों की ओर से महाभारत के युद्ध में भाग लिया था। 20वीं शताब्दी में इतिहासकारों द्वारा की गई खोज व खुदाई से यह प्रतीत होता है कि मानव इतिहास के प्रारम्भिक काल, पाषाण युग में इस क्षेत्र में मानव सभ्यता पनप चुकी थी। पर्वतीय भाग का मुख्य नगर नगरकोट त्रिगर्त राजाओं की ग्रीष्म कालीन राजधानी तथा पर्वतीय प्रान्तों के लिये प्रशासकीय सुविधा का केन्द्र रहा है।
धौलाधार : धौलाधार श्रृंखला ब्यास नदी के दाएं किनारे से जिला कुल्लू से सीमा बनाते हुए प्रारम्भ होकर दूर नीचे सौरी दर्रा तक जाती है। जिसकी समुद्रतल से ऊँचाई, लगभग 6000 मीटर है, के सामानांतर चलती हुई एक अन्य पर्वत श्रृंखला 'हाथी धार' जो प्रदेश के दो जिलों कांगड़ा व चम्बा की सीमा बनाती है से लगती है।
'पपरोला श्रृंखला' कांगड़ा घाटी को बीड़ भंगाहल से अलग करती हुई पपरोला के समीप बिनवां नदी को पार करती हुई मंडी जिला की तरफ जाती है, जहाँ इसका नाम 'सिकंदर धार' है।
वर्तमान कांगड़ा जिले का जन्म प्रदेश सरकार द्वारा सितम्बर 1972 को जिला पुनर्गठन के समय हुआ। कांगड़ा अलौकिक हिमाचल प्रदेश संयुक्त पंजाब का । नवम्बर 1966 पूर्व सबसे बड़ा जिला था, जिस में शामिल तहसील थाँ-नूरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, देहरागोपीपुर तथा हमीरपुर ।
सन 1962 तक कुल्लू भी कांगड़ा जिले की तहसील की तथा लाहुल स्थिति जिसे वर्ष 1960 में जिला का दर्जा मिला भी कांगड़ा जिले का ही हिस्सा था।
1 नवम्बर 1966 में संयुक्त पंजाब के पुनर्गठन के समय, कांगड़ा जिले के हिमाचल को स्थानांतरण के समय शिमला, कुल्लू व लहौल स्थिति तथा पंजाब के नंगल जिले की तहसील ऊना, नालागढ़ तथा गुरुदासपुर जिले के तीन गाँव भी हिमाचल में सम्मिलित किए गए।
इस प्रकार 1 सितम्बर 1972 को जिलों के पुनर्गठन के समय नूरपुर, कांगड़ा, पालमपुर, देहरा गोपीपुर, हमीरपुर, ऊना अम्ब तथा बड़सर कांगड़ा जिले की तहसीलें थी।
यह तत्कालीन हिमाचल का जनसंख्या की दृष्टि से सबसे बड़ा जिला था। वर्ष 2001 तक कांगड़ा जिले में 14 तहसील 3 उप तहसील, 8 नगर तदा एक कॅन्टोनमेंट बोर्ड था।
वर्ष 2015 में कांगड़ा जिले में 8 उपमंडल, 16 तहसील 4 उपतहसील तथा 14 विकास खंड थे। नूरपुर जिले का गांव 'हार' गांव की जनसंख्या की दृष्टि से तथा धर्मशाला म्युनिसिपल कार्पोरेशन शहरों में सबसे बड़े हैं।
.
.
.
.
.
.
Disclaimer -

video is for educational purpose only.Copyright Disclaimer Under Section 107 of the Copyright Act 1976, allowance is made for "fair use" for purposes such as criticism, comment, news reporting, teaching, scholarship, and research. Fair use is a use permitted by copyright statute that might otherwise be infringing. Non-profit, educational or personal use tips the balance in favor of fair use.

Thanks for watching.....