उत्तराखण्ड में आम तौर पर यह एक ट्रेंड देखने को मिलता है। किसी जिले में भारतीय प्रशासनिक सेवा का अधिकारी यानी IAS यानी ज़िले का DM ज़रा सा कुछ ठीक काम करने लगता है, तो लोग उसे सिर माथे पर बैठा देते हैं। उसके गुणगान करने लगते हैं। उसको हीरो बना देते हैं। जबकि वह अपनी ड्यूटी ही कर रहा होता है। जैसे इन दिनों देहरादून के डीएम सविन बंसल छाए हुए हैं। डीएम ने देहरादून बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष प्रेमचंद शर्मा का लाइसेंस रद्द करने की सिफारिश क्या कर दी, वकीलों ने उनके खिलाफ मोर्चा खोल दिया। हड़ताल कर दी।
लेकिन इस प्रकरण में पब्लिक खुलकर डीएम सविन बंसल के साथ खड़ी हो गई। वजह यह रही कि सविन बंसल ने पब्लिक के बीच अपनी हीरो की छवि बनाई हुई है। वो इतने लोकप्रियता हासिल चुके हैं कि एक बार धामी सरकार के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को भी इग्नोर मार चुके हैं। उसका वीडियो बहुत वायरल हुआ था।
लेकिन सिर्फ सविन बंसल ही नहीं, पहाड़ के दूसरे जिलों में भी डीएम मामूली सा काम कर देने पर भी या बहुत सहृदय व्यवहार पर ही बहुत जल्दी लोकप्रिय हो जा रहे हैं। लोग उनकी तारीफों के कसीदे पढ़ने लगते हैं। आखिर यह ट्रेंड क्या दिखाता है? क्या उत्तराखण्ड में राजनीतिक नेतृत्व के प्रति लोगों का भरोसा दरक रहा है? क्या उत्तराखण्डी समाज नायकों की तलाश में है? क्या उत्तराखण्डी समाज को अपने बीच से नायक नहीं ढूंढ पा रही है? आखिर पहाड़ का समाज ज़रा सा ठीकठाक काम कर देने वाले डीएम को भी सिर आंखों पर क्यों बैठा देता है? वो उनमें नायक क्यों ढूंढने लग जाते हैं? इसकी पड़ताल करता Himalayan Talks के एडिटर-इन-चीफ मनु पंवार का यह वीडियो अंत तक जरूर देखिएगा।
#Uttarakhand #Dehradun #IAS #DistrictMagistrate #DM #SavvinBansal #SavvinBansalDM #PremChandSharma #BarCouncil #LawyersStrike #PublicSupport #ViralVideo #GaneshJoshi #DhamiGovernment #PushkarSinghDhami #UttarakhandPolitics #IndianBureaucracy #AdministrativeSystem #Governance #PublicTrust #PoliticalLeadership #HeroWorship #CivilServices #IASOfficer #DehradunDM #SocialTrend #PublicPerception #LeadershipCrisis #IndianPolitics #HillPolitics #PahadiSociety #UttarakhandNews #BreakingNews #TrendingNews #PoliticalAnalysis #GroundReality #SystemVsPeople #BureaucracyVsPolitics #PublicSentiment #IndiaNews #HimalayanTalks #ManuPanwar #NewsAnalysis #ViralDebate #Democracy #Accountability #GoodGovernance #PublicOpinion #IndianSociety #MediaDebate, #manupanwaryoutubechannel, #youtuberfromuttarakhand, #manupanwar, #PopularDMinUttarakhand,
Follow me on :
Facebook : @Manu.Panwar.Official
X : @manupanwar
Instagram : @manupanwarofficial
Subscribe
Youtube : @ManuPanwar
Join this channel to get access to perks:
/ @manupanwar