धामी ने जिसे कहा 'भाई', उसने 'लंका' लगाई | धामी के PR पर पलीता लगा गया हरियाणवी सिंगर

Опубликовано: 24 Май 2026
на канале: MANU PANWAR
2,930
125

देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल है। बल्कि उस इवेंट के कई और वीडियो भी वायरल हो रहे हैं और उन पर लोग सोशल मीडिया पर बहुत लिख रहे हैं। वह डीएवी कॉलेज छात्र संघ सप्ताह के समारोह का वीडियो है जिसमें एक हरियाणवी सिंगर मासूम शर्मा को परफॉर्मेंस के लिए बुलाया गया था, लेकिन उसके गाने के बजाय वो परफॉर्मेंस सुपर वायरल है जो उसने माइक थामते ही गाली-गलौज से की। वो भी मां-बहन की इतनी गंदी-गंदी गालियां कि किसी का भी सिर शर्म से झुक जाए। ये वीडियो वायरल इसलिए भी हो रहा है क्योंकि सिंगर मासूम शर्मा का मंच पर खुद उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्वागत किया था। उसकी तारीफ में कसीदे पढ़ दिए थे। उसे अपना भाई बताया था। पुष्कर सिंह धामी और मासूम शर्मा के साथ मंच पर हरिद्वार के खानपुर के कुख्यात निर्दलीय विधायक उमेश कुमार भी थे जिन्होंने कि इस मामले में सीएम धामी का बचाव किया है। लेकिन एक छपरी सिंगर के हरियाणा से आकर देहरादून के डीएवी जैसे प्रतिष्ठित कॉलेज में बड़े-बड़े नेताओं की मौजूदगी में गाली-गलौज करने के मामले में धामी समर्थकों को जवाब देना मुश्किल हो रहा है। ये पूरा प्रकरण उत्तराखण्ड के लिए कितनी चिंताजनक है, इस पर Himalayan Talks के एडिटर-इन-चीफ मनु पंवार का यह विश्लेषण वीडियो पूरा ज़रूर देखिएगा।
#Dehradun, #DAVCollege, #Uttarakhand, #MasoomSharma, #PushkarSinghDhami, #UmeshKumar, #ViralVideo, #CollegeEvent, #StudentUnion, #CampusControversy, #HaryanviSinger, #PublicOutrage, #SocialMediaBuzz, #TrendingNow,#UttarakhandNews, #PoliticalControversy, #ViralNews, #DehradunNews, #YouthPolitics, #CampusLife, #IndianPolitics, #BreakingNews, #HimalayanTalks, #ManuPanwar, #manupanwaryoutubechannel, #youtuberfromuttarakhand, #manupanwar, #uttarakhandpolitics, #uttarakhandpolitics


Follow me on :
Facebook : @Manu.Panwar.Official
X : @manupanwar
Instagram : @manupanwarofficial
Subscribe
Youtube : @ManuPanwar

Join this channel to get access to perks:
   / @manupanwar