बिहार के कुख्यात बाहुबली नेता और पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन पर सिर्फ़ आपराधिक मामलों के ही नहीं बल्कि ISI से संबंध होने तक के गंभीर आरोप लगे थे।
पुलिस की एक रिपोर्ट में शहाबुद्दीन के पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI और आतंकवादी नेटवर्क से जुड़े होने के सबूत बताए गए। इतना ही नहीं, रिपोर्ट में दावा किया गया था कि शहाबुद्दीन ने हज यात्रा के दौरान मक्का में अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम से मुलाक़ात भी की थी।
इसके अलावा नेपाल होते हुए आए हथियारों की तस्करी, AK-47 और आधुनिक हथियारों का जखीरा, और आतंकवादी संगठनों से रिश्तों की कहानियाँ भी इस रिपोर्ट में दर्ज थीं। यही वजह है कि शहाबुद्दीन को केवल अपराध जगत का चेहरा ही नहीं बल्कि राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए ख़तरा बताया गया।