Naveen Ul Haq Mango Story | Virat Kohli vs Naveen | Sweet Mangoes | Naveen Trolled | नवीन और मेंगो

Опубликовано: 15 Май 2026
на канале: MG Sports Updates
30
11

मुंबई से हार के बाद ट्रोल हुए लखनऊ के नवीन-उल-हक:आरसीबी के फैंस से लेकर, जोमाटो और स्विगी ने भी सोशल मीडिया पर ली चुटकी


इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2023 एलिमिनेटर मैच में बुधवार को मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ नवीन-उल-हक के शानदार प्रदर्शन के बावजूद लखनऊ सुपर जाइंट्स (LSG) को 81 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस मैच के बाद सोशल मीडिया पर नवीन को ट्रोल किया जा रहा है। आरसीबी के फैंस से लेकर, फूड डिलिवरी कंपनी जोमाटो और स्विगी ने भी नवीन का मजाक उड़ाया। इस मामले में उनकी टीम LSG भी पीछे नहीं रही।

जोमाटो ने एक फोटो ट्वीट किया, जिसमें टेलीविजन स्क्रीन के सामने आमों से भरी एक प्लेट है, नवीन को बैटिंग करते हुए देखा जा सकता है। इसमें कैप्शन में लिखा, 'आम इतने मीठे नहीं।'

खुद नवीन की टीम लखनऊ भी उन्हें ट्रोल करने से नहीं चुकी। LSG ने अपने ट्विटर हैंडल का एक स्क्रीन शॉट साझा किया, जिसमें आम, मिठाई और आम जैसे कीवर्ड को म्यूट कर दिया गया है ताकि उन्हें ऐसी पोस्ट न देखनी पड़े।

पूरा मामला
दरअसल, इस सीजन 1 मई को रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (RCB) और LSG के बीच खेले एक मुकाबले में विराट कोहली और नवीन के बीच काफी नोकझोंक हुई थी। हालांकि, मैच खत्म होने के बाद भी नवीन ने मामले को शांत नहीं होने दिया।

उस मैच के बाद 9 मई को मुंबई के खिलाफ खेलते हुए कोहली जल्दी आउट हो गए थे, तभी नवीन ने इंस्टाग्राम पर आम की एक फोटो लगाई थी और लिखा था कि उन्हें मजा आ रहा है।

मुंबई ने लखनऊ को हराया
पांच बार की चैंपियन मुंबई ने के एलिमिनेटर मुकाबले में लखनऊ को 81 रन से हराया। इस जीत से रोहित शर्मा की टीम लीग के मौजूदा सीजन के क्वालिफायर-2 में प्रवेश कर गई है। क्वालिफायर-2 में मुंबई का मुकाबला 26 मई को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन गुजरात टाइटंस से होगा। वहीं लखनऊ इस हार के बाद लीग से बाहर हो गई।

चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में मुंबई ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट पर 182 रन बनाए। जवाब में लखनऊ 16.3 ओवर में 101 रन पर ऑलआउट हो गई। मैच में लखनऊ की ओर से नवीन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए।

#naveenulhaq #viratvsnaveen #sweetmango #maveentrolled #viralnews #iplupdates #viratkohli #viratfans #sportsnews #sportsupdates #latestnews #latestsportsnews #latestsportsupdate #mivslsg #mivslsghighlights #lsgvmi #iplviral #iplnewstoday
#iplnews #iplnews #ipl2023 #ipl