#issfworldcup #shotgun #almatykazakistan #shooting
कजाखस्तान के अल्माटी में विश्व कप शॉट गन निशानेबाजी प्रतियोगिता में महिलाओं की स्कीट स्पर्धा में गनीमत सेखों ने रजत और दर्शना राठौड़ ने कांस्य पदक जीत कर इतिहास रचा है। कजाखस्तान की एसेम ओरिनबे ने शूट-ऑफ में गनीमत को हराकर स्वर्ण पदक जीता। गनीमत और ओरिनबे ने 60 शॉट के फाइनल में 50-50 अंक हासिल किये थे। भारत ने पहली बार विश्व कप में महिलाओं की व्यक्तिगत स्कीट स्पर्धा में दो पदक जीते हैं।
शूटआउट में गनीमत दो में से एक लक्ष्य पर निशाना लगाने में चूक गयी जबकि ओरिनबे ने अपने दोनों लक्ष्यों पर सटीक निशाना साधा। यह गनीमत का दूसरा व्यक्तिगत विश्व कप पदक है जबकि दर्शना ने सीनियर स्तर के अपने पहले फाइनल में ही पदक हासिल किया।
पुरुषों की स्कीट में तीनों भारतीयों में से कोई भी खिलाड़ी फाइनल में जगह नहीं बना सका। मेराज खान 119 अंक के साथ 16वें जबकि गुरजोत खंगुरा इतने ही अंक के साथ 18वें स्थान
पर रहे। अनंतजीत सिंह नरूका 118 अंक ही प्राप्त कर सके।
skeet women final 2023 almaty kazakistan
issf worldcup shotgun
#GanematSekhon #DarshnaRathore #skeet #shotgun #womenskeet #issf #issfworldcup #almaty #AssemOrynbay #shooting #shootinggames #silvermedal #bronzemedal