दुनियाभर में हनुमान चालीसा सबसे ज्यादा बार पढ़ी जाने वाली पुस्तिका है. आंकड़ें मौजूद नहीं हैं लेकिन माना जाता है कि गीता प्रेस (Geeta Press) से छपने वाली इस पुस्तिका को सबसे ज्यादा बिकने वाली किताब माना जाता है. इसे तमाम गायकों ने गाया और यूट्यूब (YouTube) पर ये सभी सुपरहिट हैं.
क्या आपको मालूम है कि हनुमान चालीसा किसने लिखी. तकरीबन हर हिंदू घर में हनुमान चालीसा रहती ही रहती है. बड़ी संख्या में हिंदू इसका रोज पाठ भी करते हैं. इसको लिखने वाले के बारे में कितने लोग जानते हैं. किंवदंती है कि इसे लिखने वाले को सम्राट अकबर ने जेल में डाल दिया था, उसके बाद बंदरों के उत्पात के बाद उन्हें रिहा करना पड़ा था.
#hanumanji
#hanumanchalisa
#tulsidas