kalki avtar kab hoga. Full history of kalki avtar. दशावतार की कथा।

Опубликовано: 14 Май 2026
на канале: AK EDUCATION CLUB
35
1

हिंदू धर्म में हर साल श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि को कल्कि जयंती मनाई जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार इस साल कल्कि जयंती 3 अगस्त को मनाई जाएगी। हिंदू धर्म में कल्कि अवतार भगवान विष्णु का आखिरी अवतार माना जाता है। यह भगवान विष्णु का दसवां अवतार है, जो अभी तक नहीं लिया गया है। भविष्य में ऐसी धार्मिक मान्यता है कि भगवान विष्णु कल्कि के अवतार में अपना दसवां और आखरी अवतार लेंगे। कल्कि जयंती के दिन भगवान विष्णु की मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की जाती है। यह दिन भगवान विष्णु के भक्तों के लिए अत्यंत शुभ और महत्वपूर्ण दिन होता है। हिंदू धर्म की मान्यता के अनुसार भगवान श्री विष्णु भविष्य में जिस तारीख को कल्कि के रूप में अपना 10वां व आखरी अवतार लेंगे। उसी तिथि को हिंदू धर्म में कल्कि जयंती के रूप में हर साल मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु को का व्रत रखना शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु के मंत्र, विष्णु चालीसा आदि का पाठ करना शुभ होता है।
#kalki
#kalkijayanti
#bhagwanvishnu