वाराणसी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया धरना प्रदर्शन, राहुल गांधी के इस बयान पर भड़की बीजेपी

Опубликовано: 07 Сентябрь 2026
на канале: ACC NEWS TODAY
12
like

राहुल गांधी द्वारा अमेरिका में सिख समुदाय को लेकर दिए गए बयान पर विवाद गहराता जा रहा है। इस बयान के विरोध में वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जबरदस्त तरीके से प्रदर्शन किया। कचहरी स्थित जेपी मेहता कॉलेजइंटर कॉलेज से जिला मुख्यालय तक भाजपा के महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने विशाल आक्रोश मार्च निकाला। इस प्रदर्शन में सिख समुदाय के लोग भी शामिल हुए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने "राहुल गांधी मुर्दाबाद" और "राहुल गांधी माफी मांगो" जैसे नारे लगाए, और राहुल गांधी का पुतला सड़कों पर रखकर जूते-चप्पल से पीटा। पुलिस को पुतला हटाने के लिए मोर्चा संभालना पड़ा।