आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर भीषण हादसा हुआ है. तेज रफ्तार स्लीपर बस डिवाइडर से टकराकर पलट गई. इस हादसे में 38 यात्रियों को चोटें आई हैं. बस गोंडा से सवारियां लेकर दिल्ली जा रही थी. घायलों को पुलिस ने मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है. 6 यात्रियों की हालत ज्यादा गंभीर बताई गई. बस में 80 यात्री सवार थे. यात्रियों के मुताबिक बस का ड्राइवर शराब के नशे में था. ये हादसा आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे के तिर्वा कोतवाली क्षेत्र के पचोर के 185 कट पर हुआ.