एवोकाडो एक ऐसा फल है जिसे सेहत और सुंदरता दोनों के लिए इस्तेमाल किया जाता है. एवोकाडो को एलीगेटर नाशपाती-Alligator Pears के रूप में भी जाना जाता है. एवोकाडो को सबसे ज्यादा सलाद के रूप में कच्चा खाया जाता है. एवोकाडो में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम, पोटैशियम, जिंक, मैग्नीज, फॉस्फोरस और कॉपर जैसे गुण पाए जाते हैं, जो शरीर को कई लाभ पहुंचाने में मदद कर सकते हैं. एवोकाडो (Avocado) का सलाद खाने से वजन को कम करने में मदद मिल सकती है. लेकिन कहते हैं न हर सिक्के को दो पार्ट होते हैं. ठीक वैसे ही एवोकाडो के साथ है अगर इसका जरूरत से ज्यादा सेवन किया जाए तो ये नुकसान पहुंचा सकता है. तो चलिए जानते हैं एवोकाडो से होने वाले फायदे और नुकसान.