पेंशन चाहिए। सरकारी कर्मचारियों की हालत ख़राब है। NPS में जो सपना दिखाया गया था वो पूरा नही हुआ। लगता है अब सरकार भी मान चुकी है मगर इसे वापस नहीं लिया गया। एक नई पेंशन योजना ले आई गई है। UPS। अब UPS को लेकर भी एक राय नहीं बन पा रही है। यूपी सरकार ने इसी जून में उन कर्मचारियों को UPS का विकल्प दिया है जिनकी भर्ती का विज्ञापन 28 मार्च 2005 के पहले आ गया था। कोर्ट के आदेश से ऐसे कर्मचारियों को OPS दी गई। सभी को नहीं। यूपी में रिटायर हुआ एक तबका है जिसे OPS के तहत पेंशन मिली है। उन्हीं के साथ जो रिटायर हुए हैं हो सकता है न मिलती हो। तो तकनीति शर्तों के आधार पर कुछ कर्मचारियों को OPS दी गई। अब UPS का नया विकल्प आ गया है। देखिए हमारा वीडियो।
Join this channel to get access to perks:
/ @ravishkumar.official